टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों को सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया, मारुति, महिंद्रा ने भी की प्रगति

टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों को सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया है, जबकि मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भरोसा जताया है कि वे एक अप्रैल की समय सीमा से पहले अपने संबंधित उत्पादों में बदलाव कर लेंगे। भारतीय ऑटोमोबाइल…

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों को सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया है, जबकि मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भरोसा जताया है कि वे एक अप्रैल की समय सीमा से पहले अपने संबंधित उत्पादों में बदलाव कर लेंगे।

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय अपने उत्पादों को यूरो-6 उत्सर्जन मानदंडों के बराबर भारत स्टेज-6 के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इसके तहत चौपहिया यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को उत्सर्जन मानकों के अगले स्तर के अनुरूप बनाना होगा। 

एस-6 उत्सर्जन मानदंड का दूसरा चरण एक अप्रैल से लागू होने वाला है। इन मानकों के लागू होने से कार की कीमतें भी बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि ऑटोमोबाइल कंपनियां पावरट्रेन में अतिरिक्त उपकरण जोड़ने के लिए निवेश कर रही हैं। टाटा मोटर्स यात्री वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने बताया, ”हमारे वाहन तय समयसीमा से पहले ही फरवरी 2023 में बीएस-6 चरण दो उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बन चुके हैं।

हमने बेहतर प्रदर्शन के साथ उत्पादों को उन्नत बनाया है, नई प्रौद्योगिकी विशेषताओं को जोड़ा है और वाहनों की वारंटी बढ़ाई है।” उन्होंने कहा कि जहां तक कीमत का संबंध है, इस नियामक परिवर्तन से लागत में हुई बढ़ोतरी को फरवरी में घोषित मूल्य वृद्धि में आंशिक रूप से समाहित किया गया है। 

चंद्रा ने कहा ,”बाकी हिस्सा अगली मूल्य वृद्धि में जोड़ा जा सकता है। इस बारे में किसी समयसीमा की पुष्टि नहीं कर सकते।” महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रभाग के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार कंपनी के सभी मॉडल बीएस-6 चरण दो मानदंडों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ”बीएस-4 से बीएस-6 में परिवर्तन की लागत के मुकाबले इस बार लागत काफी कम है और इसे चरणबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।” 

मारुति सुजुकी इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती ने कहा कि कंपनी एक स्वच्छ वातावरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तय समय पर बीएस-6 चरण दो में परिवर्तन को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुल 62 मॉडलों में 31 को बीएस-6 चरण दो में तय समय से करीब एक साल पहले ही परिवर्तित कर दिया था। 

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने