Coffee Benefits: रोजाना कॉफी पीने से कम हो सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, इतने कप पीने से मिलेगा फायदा

कॉफी पीना आमतौर पर सभी को पसंद होता है. हाल ही में एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि कॉफी का सेवन करने से मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहना है डॉक्टर्स और साथ ही ये भी जानते हैं कि एक दिन में कितनी कॉफी पीना आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

कॉफी का सेवन करने से स्लिम रहने के साथ ही डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. स्वीडन के रिसर्चर्स का कहना है कि दिनभर में 3 कप कॉफी पीने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम होता है और डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है. रिसर्चर्स ने पाया कि शरीर में कैफीन की ज्यादा मात्रा होने से मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की डॉ सुसन्ना लार्सन के मुताबिक, कैलोरी फ्री, कैफीनयुक्त ड्रिंक्स मोटापे के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं पर इसके लिए और भी कई स्टडीज की जानी जरूरी हैं. वहीं अन्य रिसर्चर्स का कहना है कि कैफीन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म 3 से 11 फीसदी तक बूस्ट होता है.

बीती कुछ रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी हैं कि कॉफी का सेवन करने से डायबिटीज के साथ ही मोटापा और हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है. इसी मामले पर हाल ही में एक और स्टडी सामने आई है जिसे बीएमजे मेडिसिन में प्रकाशित किया गया.  रिसर्चर्स का कहना है कि रोजाना  3 से 5 कप कॉफी पीने से इन सभी समस्याओं का खतरा काफी कम हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है डॉक्टर की राय?

शरीर के लिए फायदेमंद है कॉफी

Dr. Saket Kant, Senior Consultant – Endocrinology, Max Hospital Shalimar Bag

शालीमार बाग स्थित, मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्रिनोलॉजी, डॉ. साकेत कांत का कहना है कि कॉफी वजन कम करने, शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने और खाना खाने के बाद की क्रेविंग को शांत करने में काफी फायदेमंद साबित होती है. डॉक्टर कांत ने बताया कि कॉफी में कैफीन के अलावा कई तरह के कंपाउंड जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और फाइबर पाया जाता है जो आपके शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

डॉ. साकेत ने बताया, ‘अगर आपको पहले से ही शुगर की समस्या है तो 200 मिलीग्राम तक कॉफी पीने से आपका शुगर का लेवल बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है. डॉक्टर साकेत कांत ने बताया कि कॉफी को लेकर नर्सेस हेल्थ स्टडी (Nurses’ Health Study) और हेल्थ प्रोफेशनल  स्टडी में अध्ययन किया गया है. इस स्टडी में 42 हजार पुरुषों और 84 हजार महिलाओं को लिया गया और 12 से 18 साल तक इन सभी का अध्ययन किया गया.’

स्टडी के जो नतीजे सामने आए उसमें पता चला कि दिनभर में 6 ज्यादा कप कॉफी का सेवन करने से पुरुषों में डायबिटीज का रिस्क 54 फीसदी  और 4 से 5 कप कॉफी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा 30 फीसदी तक कम हुआ. वहीं,  जो महिलाएं रोजाना 5 कप से ज्यादा कॉफी का सेवन करती थी उनमें डायबिटीज का खतरा 30 फीसदी तक कम हुआ. वहीं,  जो महिलाएं रोजाना 5 कप से ज्यादा कॉफी का सेवन करती थी उनमें डायबिटीज का खतरा 30 फीसदी तक कम पाया गया.

डॉक्टर साकेत कांत ने कॉफी पीने के कुछ नुकसानों के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को मेनोपॉज के बाद कॉफी का सेवन कम करना चाहिए. इस दौरान ज्यादा कॉफी पीने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है, कोलेस्ट्रॉल की समस्या और हृदय संबंधित खतरे भी बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो महिलाएं गर्भवती हैं या ब्रेस्ट फीड करवाती हैं उन्हें भी कैफीन की मात्रा कम ही रखनी चाहिए.’

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया