‘Joker’ From congress : मल्लिकार्जुन खरगे को ‘खुद में रब दिखता है’, जयपुर में बोले मैं ज्योतिर्लिंग हूं

जयपुर में संविधान बचाओ रैली में मल्लिकार्जुन खरगे के ज्योतिर्लिंग संबंधी बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी चीफ मदन राठौड़ ने खरगे पर हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। खरगे के इस बयान के बाद अब बीजेपी उन पर जमकर सियासी हमले कर रही है।

ASN : जयपुर में सोमवार को संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान के बाद सियासत में उबाल आ गया है। इसको लेकर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने खरगे पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने खरगे के ज्योतिर्लिंग को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की हैं। इस दौरान राठौड़ ने खरगे पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने को खुद में रब दिखता है, हिंदू समाज का अपमान किया हैं। उनका यह बयान हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इधर, खरगे के इस बयान के बाद अब बीजेपी उन पर जमकर सियासी हमले कर रही है।

हिंदू समाज का अपमान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को जयपुर आए, जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिर्लिंग पर बयान दिया। इस पर बरसते हुए बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने खरगे को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खरगे ने ‘खुद को ज्योतिर्लिंग साबित करने की कोशिश कर हिंदू समाज का अपमान किया है।‘ राठौड़ ने कहा कि ‘आज मल्लिकार्जुन खरगे ने हद कर दी, कोई व्यक्ति कैसे कह सकता है कि मैं ज्योतिर्लिंग हूं? यह बयान हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। राठौड़ ने मीडिया में बोलते कहा कि इस तरह के बयान से समाज में नफरत और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि नेताओं को अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए, खासकर जब वह धार्मिक संवेदनाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया