कुंभ मेले में मुस्लिमों की एंट्री न हो, मुस्लिमों को हमारी पूजा पद्धति का कोई ज्ञान नहीं : साध्वी प्राची, सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

जैसलमेर में साध्वी प्राची ने कुंभ मेले में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग की। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को हिंदू संस्कृति का ज्ञान नहीं है। साध्वी ने सलमान खान पर निशाना साधा और लॉरेंस बिश्नोई को मासूम बताया। उन्होंने सलमान खान पर काले हिरण के शिकार और कई लड़कियों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया।

ASN.कथावाचिका और हिंदुत्ववादी नेता साध्वी प्राची ने जैसलमेर में मीडिया से बातचीत में अगले साल लगने वाले कुंभ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया। साध्वी प्राची से कुंभ मेले में मुस्लिमों की एंट्री पर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कुंभ मेले में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मासूम बच्चा बताया।

साध्वी प्राची बीते दिन जैसलमेर पहुंची थी। आज रविवार को मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि ‘मुस्लिमों की कुंभ मेले में एंट्री बिलकुल नहीं होनी चाहिए।’ इसके पीछे का तर्क देते हुए साध्वी ने कहा कि ‘मुस्लिमों को हिंदू संस्कृति और हमारी पूजा पद्धति का कोई ज्ञान नहीं है। कुंभ में जो साधु-संत जाएंगे वो पूजा करने तपस्या करने जाएंगे।’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अगर इन लोगों (मुस्लिमों) को कुंभ मेले में एंट्री मिली तो ये लोग साधु-संतों का धर्म भ्रष्ट करने के लिए ‘थूक और मूत्र जिहाद’ चालू करेंगे। फिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसलिए कुंभ मेले में इनकी एंट्री बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।’ वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बहाने साध्वी प्राची ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर जमकर निशाना साधा। साध्वी प्राची ने कहा कि, ‘लॉरेंस बिश्नोई बेचारा मासूम सा बच्चा है। ये मैं पहले से ही कह रही हूं।’ उन्होंने कहा कि ‘सलमान खान जो काले हिरण को मारता है, सोते हुए लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ाता है, उसने न जाने कितनी लड़कियों को भविष्य बर्बाद कर दिया। उसकी बात न की जाए तो अच्छा है।’ बता दें, साध्वी प्राची अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इसके पहले भी वह सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कई बार बयान दे चुकी हैं।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया