Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

Sanjay Khan wife Zarine Khan passes away, Tina Ambani and many other celebrities arrived to pay their last respects. - Bollywood News in Hindi

TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, सुजैन खान के पिता और अभिनेता संजय खान, भाई जायद खान, टीना अंबानी, रोनित रॉय और फैजल खान समेत कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम विदाई में शामिल हुए। जरीन लंबे समय से बीमार थीं और शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। संजय खान की पत्नी जरीन 60-70 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री, मॉडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और कुकबुक की लेखिका भी थीं। वह 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ देव आनंद मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद फिल्म ‘एक फूल दो माली’ में जरीन ने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम किया था। जरीन अपने ऑन-स्क्रीन काम के अलावा एक्टर-डायरेक्टर संजय खान से शादी के बाद भी खूब चर्चा में रहीं। दोनों ने साल 1966 में शादी की। उनके चार बच्चे-सुजैन खान, जायद खान, सिमोन और फराह खान अली हैं। अपनी मां की तरह सुजैन खान सिनेमा में जाने के लिए हाथ-पैर नहीं मारे।
उन्होंने ब्रुक्स कॉलेज, कैलिफोर्निया से इंटीरियर डिजाइन में एसोसिएट आर्ट की डिग्री ली। कुछ साल प्रैक्टिस करने के बाद 26 फरवरी, 2011 को उन्होंने खुद की इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ की स्थापना की। सुजैन ने पुराने डिजाइनों को नए तरीके से पेश किया। उन्होंने गौरी खान के साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी निभाई है। सुजैन ने ओबेरॉय रियल्टी, पंचशील रियल्टी, लोढ़ा ग्रुप, रुस्तमजी और ट्रिबेका डेवलपर्स के लिए शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ काम किया है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 27 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 28 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 27 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 28 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 16 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 37 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा