‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। करीब दो दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। अब संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया मुख्यमंत्री बन सकता है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से Samrat Choudhary और Vijay Choudhary के साथ एक ही गाड़ी में निकले। इस दौरान तीनों नेताओं की मौजूदगी ने नए नेतृत्व को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है।

20 साल का राजनीतिक सफर

24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी, जिसके बाद से नीतीश कुमार लगातार बिहार की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बने रहे। उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए गए।

इस्तीफे के पीछे क्या कहा?

नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की है और अब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने नई सरकार को पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि 2025-2030 के लिए “7 निश्चय-3” योजना के तहत राज्य में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सम्राट चौधरी बनेंगे नए CM

भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी का नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में तय हो चुका है।सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री दे रही है। वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब सम्राट कुछ देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, अब तक उनके नाम के आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा के विश्वस सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार भी सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। कहा जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने नीतीश कुमार के कहने पर ही सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई। 

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 9 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन