गिरिराज सिंह ने नीतीश से मांगा इस्तीफा

महबूबा मुफ्ती को आतंकी आक्रांताओं का उपासक बताया

पटना। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया। इस दौरान उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को आतंकी आक्रांताओं की उपासक तक बता डाला। गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं नीतीश कुमार व्याकुलता के साथ भारत में घूम रहे हैं। विपक्षी एकता, कौन सी विपक्षी एकता। वे खुद प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। विपक्षी एकता, ये बिहार को संभालें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। एक कहावत है कि अपन ब्याह नहीं, सूरदास के बरतूहारी करने चले हैं।
हाल ही में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मैसूर में टीपू सुल्तान की कब्र पर फातिहा पढ़ा था। इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में आतंक फैलाया। अब एक दूसरे आतंक फैलाने वाले आक्रांता टीपू सुल्तान की मजार पर वह पूजा करें, नमाज पढ़ें; जो करना है करें। उन्होंने कहा कि लेकिन टीपू सुल्तान अंग्रेजों के खिलाफ नहीं लड़ा। टीपू सुल्तान भी आया था भारत को लूटने के लिए। भारत को लूट करके भारत में अपना शासन किया।

वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने महाराष्ट्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में कहा था कि ‘बजरंग दल पर प्रतिबंध’ लगाकर कांग्रेस 70 साल पुरानी गलती सुधारेगी। इसका जवाब देते हुए गिरिराज ने कहा कि मदनी साहब 70 साल पहले हमारे पूर्वजों से भूल नहीं हुई होती देश के बंटवारे में अगर। पूरा मुस्लिम समुदाय अगर चला गया होता पाकिस्तान तो आज भारत में न कोई जाकिर मियां जन्म लेता, न ओवैसी और न ही मदनी पैदा होता। इस तरह कोई भी भारत को गजवा-ए-हिंद करने की बात करता। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए और यह 70 साल पहले देश का दुर्भाग्य है। हमारे पूर्वजों से बहुत बड़ी भूल हुई और वही भूल का खामियाजा आज की पीढ़ी भुगत रही है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया