31.6 C
Nagpur
Sunday, April 20, 2025

बाइक से जा रहे पति-पत्नी पर दागी गोलियां

नेशनल हाईवे-80 की घटना, पति-पत्नी मौत

मुंगेर। बिहार के मुंगेर के नेशनल हाईवे क्रमांक 80 पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुंगेर में नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुरा के पास एनएच 80 पर शुक्रवार दोपहर घटी। बाइक से बरियारपुर प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र जा रहे दंपति को अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया।  मृतकों के नाम इंद्ररुख पश्चिम पंचायत निवासी श्यामवीर साह के बेटा आशीष राज (40) और उसकी पत्नी संगीता कुमारी बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार आशीष राज अपनी पत्नी संगीता कुमारी को बाइक पर बैठाकर बरियारपुर जा रहा था। संगीता बरियारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम नर्स के पद पर कार्यरत है। इस बीच नेशनल हाईवे क्रमांक 80 पर महिंद्रा शोरूम के पास पहले से बाइक सवार कुछ अपराधी खड़े थे। जैसे ही दंपति की गाड़ी आई अपराधियों ने गाड़ी को रुकवाया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। उसे तीन गोलियां लगी। पत्नी को गोली लगता देख पति आशीष भागने लगा तो अपराधियों ने पहले उसे पीछे से गोली मारी। फिर अपराधी आशीष राज के सामने आ गए और उसे भी गोलियों से भून डाला। उसे चार गोलियां लगी हैं। चश्मदीदों ने बताया कि लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मुंगेर सबसे ज्यादा अवैध हथियार  सप्लाई का गढ़ बन चुका है। यहां पर खुलेआम देशी कट्‌टा,रिवॉल्वर व अन्य हथियार आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

Hot this week

Topics

KKSU Ramtek : कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ‘त्रियोदश दीक्षांत समारोह’ 16 अप्रैल 2025 को

ASN.कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय त्रियोदश दीक्षांत समारोह बुधवार को...

गोंदिया-बल्हारशाह दोहरीकरण परियोजना दोहरी पटरी वाली : अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री

विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों में आर्थिक गतिविधियों...

Tahawwur Rana in India : मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा NIA की कस्टडी में

ASN. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img