बेशकीमती ऑस्कर अवॉर्ड बेचकर भरपेट खाना भी है मुश्किल, क्या आप जानते हैं कितनी है ट्रॉफी की कीमत

सोने सी चमचमाती ऑस्कर की ट्रॉफी को हाथों में उठाने के लिए सितारे बरसों मेहनत करते हैं.

क्या आप जानते हैं जिस ऑस्कर की खातिर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और पूरी दुनिया के क्रिएटिव लोग इस कदर मेहनत करते हैं. उस ट्रॉफी की कीमत क्या है. कीमत जानकर आपके भी होश गुम हो जाएंगे.

सोने सी चमचमाती ऑस्कर की ट्रॉफी को हाथों में उठाने के लिए सितारे बरसों मेहनत करते हैं. जिन सितारों की चकाचौंध में आम आदमी गुम हो जाता है. उन सितारों को बस एक ही चमक भाती है. वो चमक है ऑस्कर की सुनहरी ट्रॉफी की. जिसे पाना इतना आसान नहीं है.

चाहे कितने ही मंझे हुए डायरेक्टर हों, कितने ही उम्दा कलाकार हों और कितनी ही शिद्दत से फिल्म तैयार की गई हो. ऑस्कर की रेस में शामिल होना और फिर उस रेस को जीत लेना सबके बस की बात नहीं होती. और, जो इस रेस को जीत जाता है वो खुद को वाकई  हुनरमंद मान लेता है.

क्या आप जानते हैं जिस ऑस्कर की खातिर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और पूरी दुनिया के क्रिएटिव लोग इस कदर मेहनत करते हैं. उस ट्रॉफी की कीमत क्या है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि उस ट्रॉफी के बदले आपको भरपेट खाना तो दूर की बात एक मनपसंद डिश भी नहीं मिल सकेगी.

Oscars

सौ रुपये से भी कम है कीमत

ऑस्कर की जगमगाती और सुनहरी ट्रॉफी देखकर आपको क्या लगता है. इसकी कीमत कितनी होगी. शायद आप हजारों, लाखों और करोड़ों में गिनती शुरू कर दें.

गिनती को बहुत आगे बढ़ाने से पहले जान लीजिए इस ट्रॉफी की कीमत बमुश्किल एक डॉलर है.

एक डॉलर यानी कि 81.89 रु.. जिसके बदले आपको एक वक्त भरपेट खाना तो दूर की बात जीभर कर फेवरेट डिश खाने का मौका भी नहीं मिलेगा. उसके बावजूद सितारे इसके दीवाने हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं इतनी सस्ती ट्रॉफी को कोई भी बड़े से बड़े सितारा चाह कर भी बेच नहीं सकता न नीलाम कर सकता है.

ऑस्कर के नियम

ऑस्कर की ट्रॉफी भले ही सस्ती हो लेकिन इसे हासिल करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं. इसके बाद इसे बेचने या नीलाम करने की कोशिश और भी भारी पड़ सकती है.

ऑस्कर की ट्रॉफी को बेचने का नीलाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है. अगर कोई जीतने के बावजूद ये ट्रॉफी नहीं  रखना चाहता तो उसे एक डॉलर में ही इस एकेडमी को ही बेचना होगा.

इससे भी ज्यादा ताज्जुब की बात ये है कि ऑस्कर को बनाने में 32 हजार रु तक खर्च होते हैं. लेकिन इसे खरीदने की कीमत एकेडमी ने सिर्फ एक डॉलर ही तय की है.

कैसे बनता है ऑस्कर?

ऑस्कर को ये सुनहरी रंगत सॉलिड ब्रॉन्ज से मिलती है. इसके बाद इस ट्रॉफी को 24 कैरेट सोने से कोट कर दिया जाता है. हालांकि तकनीक के साथ साथ इसे बनाने के तरीके भी बदले हैं.

इसे थ्री प्रिंटर से बनाकर वैक्स से कोट किया जाता है. जब वैक्स ठंडा हो जाता है तब इसे सिरेमिक शेल से कोट कर दिया जाता है.

फिर ये ट्रॉफी कुछ दिन तक 1600 डिग्री F पर रख कर तपाई जाती है. तब कही जाकर ये लिक्विड ब्रॉन्ज में ढलती है. इसे ठंडा करने के बाद इस पर सोने का पानी चढ़ाया जाता है.

हर ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच और वजन 8.5 पाउंड होता है. एक एक ट्रॉफी को बनने में 3 महीने तक का समय लगता है.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया