Saiyaara Film: बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का Collection 200 करोड़ की ओर

Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning

ASN. फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया कीर्तिमान रच रही है। शुक्रवार 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग लेते हुए तीसरे ही दिन अपना बजट निकाल लिया। मोहित सूरी की इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक्टिंग की दुनिया में बोहनी की है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘RRR’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है।

Saiyaara Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Movie Beats RRR Film On 8th Day Earning

फिल्म ‘सैयारा’  21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की। पहले सप्ताह में फिल्म ने 172.75  करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बात करें कल गुरुवार सातवें दिन की कमाई की तो कल इसका इंडिया नेट कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा। आज शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। मगर, अब भी दोहरी संख्या में कलेक्शन किया है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को इस फिल्म ने 13.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 185.87 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने आठवें दिन की कमाई के मामले में रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ को धूल चटा दी है। फिल्म ‘RRR’ ने आठवें दिन 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से यह मामूली अंतर से पीछे है, जिसने आठवें दिन 13.58 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘सैयारा’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी डंका पीट रही है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह साल 2025 में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की ‘छावा’ है, दूसरे पर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और तीसरे नंबर पर ‘सैयारा’ आ गई है। इसने ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई में इस साल की टॉप 5 फिल्में ये हैं, ‘सैयारा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जल्द ही दोहरा शतक जड़ देगी। उम्मीद है कि वीकएंड में फिल्म 200 करोड़ी बन जाए। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है। इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 27 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 28 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 27 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 28 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 16 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 37 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने