31 C
Nagpur
Thursday, June 19, 2025

पुलिस ने जलती चिता से बाहर निकाली लाश    

ऑनर किलिंग: मोतिहारी में नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या
एक ही चिता पर जलाया जा रहा था शव

मोतिहारी। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। बचपन में हुआ प्यार सिर्फ आकर्षण होता है। इसे समझाया जा सकता है। परंतु बिहार के मोतिहारी में नाबालिगों को उनके बीच हुए प्यार के कारण मार डाला गया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव को एक ही चिता में रखकर जलाने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को जलती चिता से  बाहर खींच लिया और चिता पर पानी  डालकर आग बुझाई। तब तक दोनों लाशें 70 फीसदी जल चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मामला ऑनर किलिंग का है। हत्या के आरोप में लड़की की मां और कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है।

जानकारी के अनुससार डुमरी गांव के एक सोलह वर्षीय किशोर और 15 वर्षीय किशोरी के बीच प्यार पनप गया। दोनों मंगलवार की रात 9 बजे गांव में ही एक  डांस प्रोग्राम देखने गए थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसी के सहारे काबू में करते हुए गला भी रेत डाला गया। यही नहीं उसने अपनी बेटी को भी मार डाला। इसके बाद दोनों की लाश को एक ही चिता पर रखकर जलाने लगा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Hot this week

ICC T-20 Women’s World Cup 2026 : जून में होगा भारत-पाक का महामुकाबला

ASN. ICC की तरफ से साल 2026 में होने...

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Topics

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img