25 C
Nagpur
Wednesday, September 10, 2025

रामनवमी पर सासाराम में भड़की हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार, दंगे भड़काने का आरोप

सासाराम . बिहार के रामनवमी हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम के पांच बार विधायक रहे जवाहर प्रसाद को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भडकाने का आरोप है

रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम जिले में हिंसा भड़क गया था। इस दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर आगजनी-पथराव हुआ था। इस हिंसा के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे को रद्द करना पड़ना था। अब इस हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर रामनवमी के दौरान दंगे भड़काने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बिहार पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को उनके घर लष्करीगंज से गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक से पहले इसी मामले में पार्टी के तीन और नेताओं ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था।
जवाहर प्रसाद बिहार के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके हैं। वो पहली बार 1990 में विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उनकी एक बार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
भाजपा के तीन नेता पहले ही कर चुके हैं सरेंडर
सासाराम में रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के 3 नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं। शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा, सासाराम नगर बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। रॉबिन केसरी भी नगर बीजेपी में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।

Hot this week

Vice President Election 2025: 452 वोट के साथ CP राधाकृष्णन चुन ल‍िए गए देश के अगले उपराष्‍ट्रपत‍ि

TEAM ASN. डॉ. सीपी राधाकृष्‍णन उपराष्‍ट्रपत‍ि चुन ल‍िए गए...

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...

Topics

Vice President Election 2025: 452 वोट के साथ CP राधाकृष्णन चुन ल‍िए गए देश के अगले उपराष्‍ट्रपत‍ि

TEAM ASN. डॉ. सीपी राधाकृष्‍णन उपराष्‍ट्रपत‍ि चुन ल‍िए गए...

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img