34 C
Nagpur
Monday, June 16, 2025

जनवरी 2024 में हो सकता है राम मंदिर का उद्घाटन

नई दिल्ली। यह खबर राम भक्तों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हो सकता है।   दरअसल उत्तर प्रदेश के  कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर बताया कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा।  गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बताया जा रहा है कि मंदिर में रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाओं को स्थापित करने का प्लान है। वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी थी कि अक्टूबर 2023 तक मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा और जनवरी 2024 में रामलला को गृभगृह में विराजित कराया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि देशभर से राम मंदिर के लिए बड़े पैमाने पर चंदा आ  रहा है। इस कारण जल्द ही तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह सारी व्यवस्था करनी होगी। इससे पहले जनवरी  2023 में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया था कि राम मंदिर निर्माण का 60 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो गया है। मंदिर में 166 खंभे लगाए जा रहे हैं। मंदिर में गर्भगृह के साथ ही अलग-अलग एरिया बनाए जा रहे हैं। जैसे कि नृत्य मंडप,कीर्तन मंडप, सिंह द्वार और गुड़ मंडप बनाया जा रहा है।

Hot this week

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

Topics

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img