36 C
Nagpur
Saturday, June 14, 2025

ड्रोन अटैक : दूसरे विश्वयुद्ध के बाद मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला

एक-दूसरे की राजधानी को निशाना बनाने लगे रूस और यूक्रेन

मॉस्को : एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन ने मंगलवार सुबह रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन अटैक किया है। इस हमले से  कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है लेकिन कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है। हमले में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि हमलावर ड्रोन कीव की ओर से भेजे गए थे। सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। रूसी सांसद मैक्सिम इवानोव ने कहा कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमलों के बाद से मॉस्को पर सबसे गंभीर हमला था। दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर मंगलवार तड़के हवाई हमले किए, वहीं यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली ने बड़ी संख्या में ड्रोन मार गिराए। पिछले 24 घंटे में कीव पर रूस ने तीसरी बार हमला किया। आसमान में रूसी ड्रोन और भीषण विस्फोट की आवाजें सुनाई देती रहीं। कीव सैन्य प्रशासन ने कहा कि होलोसीव जिले में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। इमारत के दो ऊपरी तल नष्ट हो गए और मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है। 20 से अधिक लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। सैन्य प्रशासन के अनुसार, दार्नित्स्की जिले में एक निजी मकान का मलबा गिरने से आग लग गई और पेचेर्स्की जिले में तीन कारें जल गईं। यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ वलेरी जालुजनी ने कहा कि रूसी बलों ने कीव पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं। उन्होंने बताया कि इन सभी को मार गिराया गया।

Hot this week

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...

Rinku-Priya Enganement : रिंकू और प्रिया 18 नवंबर को वाराणसी में लेंगे सात फेरे

ASN. सगाई के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज...

Topics

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...

RCB Win IPL 2025 : RCB की जीत के जश्न में ‘हार गई 11 जिंदगी’

आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को...

BJP Nagpur : जनसम्पर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह

ASN. सोमवार शाम को BJP विधायक के जनसम्पर्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img