बिहार में 31 नगर निकाय में चुनाव 9 जून को

मतगणना 11 जून को

पटना। बिहार के 31 नगर निकाय के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। यहां 9 जून को वोट डाले जाएंगे।  राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने राज्य के 31 जिले के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।इसी के साथ इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। सचिव ने जानकारी दी कि कुल 31 नगरपालिका, जिसमें 24 नगरपालिका जो नवगठन, उत्क्रमण या सीमा विस्तार के कारण अधिसूचित हैं और 7 नगरपालिका, जिनका कार्यकाल जून 2023 तक समाप्त हो रहे हैं, वहां आम निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए गुरुवार यानी 4 मई को अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

  • अधिसूचना के मुताबिक ननामांकन प्राप्त करने की तिथि  9 मई से 17 मई तक है। नामांकन वापसी की तिथि  21 से 23 मई तक है। इसके बाद 11 जून को मतगणना होगी।
    नगर निकाय चुनाव बिहार के 21 जिले, 2 नगर निगम, 18 नगर परिषद्, 11 नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव होंगे। पटना जिले के मनेर नगर परिषद में मतदान होगा। बक्सर में डुमराव नगर परिषद और इटानी नगर पंचायत का चुनाव होगा। रोहतास में बिक्रमगंज नगर परिषद, औरंगाबाद में दाउदनगर नगर परिषद, वैशाली में महनार नगर परिषद, नालंदा में राजगीर नगर परिषद और इस्लामपुर नगर परिषद में चुनाव होंगे। नवादा के हिसुआ नगर परिषद में मतदान होगा। गोपालगंज में हथुआ नगर पंचायत में मतदान होगा। मुजफ्फरपुर के काठी नगर परिषद और मोतीपुर नगर परिषद का चुनाव होगा। पूर्वी चंपारण में केसरिया नगर पंचायत और ढाका नगर परिषद के लिए मतदान होगा। पश्चिम चंपारण में नगर पंचायत मच्छर गांवा योगापट्टी में वोट पड़ेंगे। शिवहर के नगर परिषद का चुनाव होगा जबकि सीतामढ़ी में सुरसंड नगर पंचायत का मतदान होगा। दरभंगा में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होंगे। जाले नगर परिषद, घनश्यामपुर नगर पंचायत, बिरौल नगर पंचायत और कमतौल अहियारी नगर पंचायत में मतदान होगा। मधुबनी में नगर निगम का चुनाव होगा जबकि झंझारपुर नगर परिषद का भी मतदान उसी दिन होगा। नगर निगम चुनाव सहरसा में भी होगा। किशनगंज में नगर पंचायत पवाखाली मैं वोट पड़ेंगे जबकि मुंगेर में 3 सीटों पर चुनाव होगा। मुंगेर में हवेली खड़गपुर नगर परिषद संग्रामपुर नगर पंचायत और असरगंज नगर पंचायत का चुनाव होगा। लखीसराय में बड़हिया नगर परिषद का चुनाव होगा। जमुई में झाझा नगर परिषद और बांका में नगर परिषद बांका का चुनाव होगा।
  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया