भारत में Apple के पहले स्टोर की शुरुआत, कंपनी के CEO Tim Cook ने किया उद्धाटन,

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के भारत में पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत पर मंगलवार को कंपनी के प्रोडक्ट्स के फैन्स की लंबी कतारें दिखी। यह स्टोर मुंबई में खोला गया है। देश के कई हिस्सों से लोग इस स्टोर की शुरुआत के मौके पर कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को भी देखने पहुंचे थे। 

गुजरात के अहमदाबाद से आए Aan Shah ने कहा, “यहां का माहौल बहुत अलग है। यह किसी सामान्य स्टोर से खरीदारी के समान नहीं है। इसकी कोई तुलना नहीं है। यह बहुत रोमांचक है।” इससे पहले शह अमेरिका के न्यूयॉर्क और बोस्टन में भी एपल के स्टोर्स की शुरुआत का हिस्सा बन चुके हैं और कुक से मुलाकात करने का उन्हें मौका भी मिला था। इससे पहले एपल को देश में रिटेल स्टोर्स खोलने में रुकावटों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट्स इसके ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहे हैं। 

एपल ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्टोर खोला है। यह देश के लिए कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षा का संकेत है। एपल का दूसरा स्टोर गुरुवार को राजधानी दिल्ली में खोला जाएगा। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा था, “देश में एपल अपने स्टोर्स खोलकर बिजनेस बढ़ाने की एक बड़ी योजना शुरू कर रही है। भारत की बहुत सुदंर संस्कृति और असाधारण ऊर्जा है।” कुक के अनुसार, “हम अपने कस्टमर्स को सपोर्ट करने, लोकल कम्युनिटीज में इनवेस्टमेंट करने और मानवता के लिए कार्य करने वाले इनोवेशंस के साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।” पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। एपल ने बताया था, “देश में ऐप स्टोर से डिवेलपर्स को भुगतान पिछले लगभग पांच वर्षों में तिगुने से अधिक बढ़ा है।”

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया