27 C
Nagpur
Wednesday, June 18, 2025

रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरी बस, 18 की गई जान

मध्यप्रदेश के खरगौन जिले की घटना

भोपाल । मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में मंगलवार सुबह बोरडी नदी के पुल के नीचे गिरने 18 यात्रियों की मौत हो गई।  यह बस खरगौन के श्रीखंडी से रवाना हुई थी। मां शारदा ट्रैवल्स की इस बस का नंबर MP10 P7755 है। बस सुबह डोंगरगांव और दसंगा के बीच सुबह करीब नौ बजे हादसे का शिकार हुई । हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बस के चालक को झपकी आने के कारण उसका नियंत्रण छूट गया होगा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को जानकारी दी और तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाद में करीब सात एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। इनमें से 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।  इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 50 हजार और साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Hot this week

ICC T-20 Women’s World Cup 2026 : जून में होगा भारत-पाक का महामुकाबला

ASN. ICC की तरफ से साल 2026 में होने...

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Topics

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img