हाईटेंशन तार के करंट से 8 मजदूरों की मौत

धनबाद।  रेलवे ओवरहेड तारों पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हुई इस घटना के चलते हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेन सेवा अचानक बंद कर दी गई। लोकल ट्रेनें भी बंद रहीं। घटना सोमवार दोपहर कतरास में धनबाद रेल मंडल के नीचतपुर रेल फाटक के पास की है।

बताया जाता है कि वहां 25 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर सुबह से काम चल रहा था। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस काम को करते हुए अचानक हाई वोल्टेज बिजली के तारों के संपर्क में आने से 8 लोगों को करंट लग गया ओर झुलसने से उनकी मौत हो गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद कालका से हावड़ा जाने वाली डाउन नेताजी एक्सप्रेस को तेंतुलमारी स्टेशन पर रोक दिया गया। जिस समय यह दुर्घटना घटी,  उस समय चितितपुर रेल फाटक के बाद कुछ ठेका के मजदूर काम कर रहे थे। उसमें से कुछ वहां पोल गाड़ने का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पोल गाड़ने के दौरान पोल वहां से गुजरी 25000 वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया। हाईटेंशन बिजली की तार में चपेट में आने से मजदूर तुरंत झुलस गये और उनकी मौत हो गई। कई लोगों के झुलसे से और भी घायल की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन मजदूरों की मौत हुई है। वे पलामू, इलाहाबाद और लातेहार के बताये जा रहे हैं। मृतकों में श्याम भुइया, सुरेश मिस्त्री, श्यामदेव सिंह, संजय राम, गोविंद सिंह सहित अन्य हैं। रेलवे विभाग ने इस हादसे की  जांच करने के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया