चेहरे पर सूजन की वजह बना ‘सॉक्स’

बच्चे ने नहीं पहना मोजा तो टीचर ने पीटा

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के एक निजी स्कूल के टीचर ने एक बच्चे की केवल इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह मोजा पहनकर स्कूल नहीं आया था। टीचर की पिटाई के बाद बच्चे का चेहरा सूज गया। इसकी शिकायत बच्चे के माता-पिता ने थाने में की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी स्थित एक निजी स्कूल का है।

दरअसल, बहादुरपुर  के जिलापरिषद सदस्य सुजाता कुमारी का 9 वर्षीय पुत्र प्रियांशु नौट्रडम इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढता है। शनिवार को वह जूते के अंदर  मोजा पहने  बिना स्कूल गया था। यह देखकर शिक्षक अरविंद कुमार और डायरेक्टर मनोज कुमार का पारा भड़क गया। उन्होंने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। जब प्रियांशु घर आया तो उसका मुंह सूजा हुआ था। इस पर प्रियांशु की मां सुजाता कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत थाना में कर दी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सुजाता कुमारी ने शिकायत में कहा है कि नौट्रडम इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार एवं डायरेक्टर मनोज कुमार ने मेरे बच्चे की इस कदर पिटाई की है जिससे उसके बाएं तरफ का गाल काफी सूज गया है, जिसका मैं इलाज करवा रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के निदेशक के साथ-साथ शिक्षकों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के द्वारा मेरे पुत्र के साथ हमेशा शारीरिक दंड दिया जाता था। जिसके कारण उसके शिक्षा-दीक्षा में भी काफी ज्यादा कठिनाई होने लगी है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन