Bihar BPSC Exam: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग, प्रशांत किशोर ने शुरू किया आमरण अनशन

बीपीएससी PT Exam में गड़बड़ी का आरोप

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पटना प्रशासन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और कार्यक्रम स्थल को बदलने का निर्देश दिया है। बीपीएससी पीटी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल को बदलने का निर्देश,जब तक युवाओं के साथ न्याय नहीं होगा, अनशन जारी, पीएके ने 48 घंटे के इंतजार के बाद आंदोलन की दी थी चेतावनी

ASN. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट आमरण अनशन शुरू किया। वहीं इस मामले में पटना प्रशासन की ओर से प्रशांत किशोर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी मांगों में परीक्षा रद्द करना और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करना शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आ रही हैं, इस पूरे की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही दोषी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो बिहार में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट प्रतियोगिता परीक्षाओं के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के युवाआंे के साथ न्याय नहीं होगा, तब तक वो अनशन पर बैठे रहेंगे।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात के तुरंत बाद, किशोर ने सोमवार को कहा था कि वो ‘48 घंटे’ तक इंतजार करेंगे। अगर नीतीश कुमार की सरकार ने 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं पर कोई कार्रवाई करने में विफल रही, तो आंदोलन तेज हो जाएगा।
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की ओर से अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना और आमरण अनशन किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन की ओर से प्रशांत किशोर के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन की ओर से धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिह्नित किया गया है। जहां पिछले सात वर्षों से सभी राजनैतिक दल अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित करते हैं। लेकिन प्रशांत किशोर ने बिना अनुमति लिए प्रतिबंधित और अनधिकृत स्थल पर धरना दिया, जो गैर कानूनी और स्थापित परंपरा के विपरीत हैं। इसके लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस निर्गत किया जा रहा है। साथ ही धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा जा रहा है, अन्यथा आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की .

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 21 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 9 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 21 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 9 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 29 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”