Arvind Kejriwal : केजरीवाल ने बिहारियों को बताया था फर्जी, पटना के गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज

ASN : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में शुक्रवार को FIR दर्ज किया गया. केजरीवाल ने बिहारियों को फर्जी बताया था. इस बात से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज शाम आवेदन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि केजरीवाल के खिलाफ NDA नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आप नेता ने बिहारियों का अपमान किया है और आगामी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

अरविंद केजरीवाल
पिछले दिनों बीजेपी पर हमला करते अरविंद केजरीवाल ने हुए कहा था कि बिहार और यूपी से लोगों को लाकर दिल्ली में फर्जी वोटर बना दिया जाता है. मात्र 15 दिनों में वोटर बनाने के 13 हजार आवेदन आ गए. ये कौन लोग हैं? बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में श‍िकायत दर्ज कराई है. उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल पर बिहार और पूर्वांचल‍ियों के अपमान का आरोप लगाया है. श‍िकायत में लिखा है क‍ि केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों के ख‍िलाफ अभद्र टिप्पणी की है. उनके ख‍िलाफ उच‍ित कार्रवाई की जाएगा.

दिल्ली किसी की जागीर नहीं : ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने जो बयान दिया है, उससे उनकी हताशा स्पष्ट हो रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें अपनी हार का आभास हो गया है. दिल्ली देश की राजधानी है, किसी की जागीर नहीं. बिहार और यूपी के लोग यहां अपने सम्मान के साथ रहते हैं और केजरीवाल जी उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इस चुनाव में उनका यह रवैया उन्हें भारी पड़ेगा.’

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 28 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 30 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 28 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 30 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 17 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 37 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने