MahaKumbh Prayagraj 2025: 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर लगाई डुबकी, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ-2025 की शुरुआत सोमवार को पौष पूर्णिमा के साथ हो गई. प्रयागराज के संगम घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. महाकुंभ के पहले दिन 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में पहले ‘अमृत स्नान’ दिवस पर पवित्र डुबकी लगाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और लिखा, “मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन. प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया. प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, यूपी पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद! मीडिया में इस समय महाकुंभ 2025 के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोगों की भीड़ स्पष्ट देखी जा सकती है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ड्रोन वीडियो शेयर किया है, उसके लाखों की संख्या में लोग संगम तट पर दिख रहे हैं. अस्थाई पुल पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार को महाकुंभ 2025 में विदेशी आगंतुकों सहित कुल 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. जिस तरह से पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, ऐसा लग रहा है कि अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले संगम में 50 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी.प्रयागराज में पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में डुबकी लगाई. शनिवार और रविवार को मिलाकर 85 लाख से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया.

14 Jan. को पहला अमृत स्नान

महाकुंभ में पहला अमृत स्नान (शुभ स्नान) मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को निर्धारित है और इस दौरान सभी अखाड़े निर्धारित क्रम में अपने अनुष्ठानिक स्नान करेंगे.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 55 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 48 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 55 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 48 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 42 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 29 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 49 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा