पटना में छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य : सुबह उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

आस्था के पर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन है। पटना के घाटों पर आज छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है। सोमवार को चैत्र शुक्ल षष्ठी में अस्ताचलगामी सूर्य को संध्याकाल में अर्घ्य दिया गया।

मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन होगा। सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्याकाल में शाम 6:05 बजे तक पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं मंगलवार को प्रातः 5:55 बजे के बाद अर्घ्य देकर व्रती महाव्रत का समापन करेगी।
दानापुर से पटना सिटी तक के 56 गंगा घाटाें पर छठ पूजा हाेगी। जिला प्रशासन ने पानी के अंदर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने के लिए शेड, अस्थायी शौचालय, शुद्ध पेयजल, रोशनी, घाटों के बाहर वाहन पार्किंग, ड्रॉप गेट आदि की व्यवस्था पूरी कर ली है। रविवार शाम प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने दीघा पाटीपुल घाट से पटना लॉ कॉलेज घाट तक निरीक्षण किया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि व्रतियाें और श्रद्धालुओं के लिए घाटों की सफाई, प्रकाश-व्यवस्था, संपर्क पथ आदि की व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष स्थापित कर ध्वनि-विस्तारक यंत्र लगाया गया है। सीसीटीवी कैमराें से मॉनिटरिंग की जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है। सीढ़ी घाट के आसपास से बेसहारा पशुओं को हटाने कहा। साथ ही घाटों पर बने चेंजिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंगन घाट पर फिसलन को यथाशीघ्र दूर करने और दमराही घाट के रास्ते को और बेहतर करने को कहा।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 23 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 23 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”