Champions Trophy 2025 : विराट कोहली ने जमाया 51वां शतक, भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हरा कर सेमीफाइनल से किया बाहर

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हरा दिया। ये भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ दो बार की पूर्व विजेता ने अपनी सेमीफाइनल की राह आसान कर ली है और लगभग अंतिम-4 में जगह बना ली है। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग टूट गया है। दोनों टीमों को अभी एक-एक मैच और खेलना है।

Hero Image

ASN. गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद विराट कोहली के शानदार शतक ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दिला दी। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवरों में 241 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये लक्ष्य 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सउद शकील ने बनाए उन्होंने 76 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। ये पाकिस्तान की इस चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार है। इसी के साथ उसका सेमीफाइनल में जाना नामुमकिन हो गया है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने मात दी थी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। 

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया