DigiLocker में डॉक्यूमेंट्स को कैसे अपलोड करें, जानें हर स्टेप

DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, उन दस्तावेजों के लिए जो कि Digital India Corporation (DIC) के अन्तर्गत Ministry of Electronics & IT (MeitY) द्वारा जारी किए जाते हैं। यह पहचान प्रक्रिया के लिए आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करती है और आप अपने दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित करके कभी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बशर्तें कि आपके पास एक इंटरनेट कनेक्शन उस वक्त उपलब्ध हो। ये डिजीटल डाक्यूमेंट्स ओरिजनल की तरह ही माने जाते हैं और इनको रेलवे, ट्रैफिक पुलिस और पासपोर्ट सर्विसेज में भी मान्य करार दिया गया है। अब हम आपको स्टेप दर स्टेप बताते हैं कि आप डीजीलॉकर में अपने दस्तावेज कैसे अपलोड कर सकते हैं:-

DigiLocker में जारी किये गए डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते हैं और अपलोड किये गए भी। जारी किये डॉक्यूमेंट ई-डॉक्यूमेंट होते हैं जो कि सरकारी एजेंसियों द्वारा एक व्यक्ति को सीधे ओरिजनल सोर्स से जारी किए जाते हैं। ये दस्तावेज issued documents section में URLs की तरह रखे हुए होते हैं। Uploaded documents यूजर द्वारा अपलोड किए गए होते हैं। इनमें 10MB साइज तक की .pdf, .jpeg, और .png फाइल हो सकती हैं।

How To Upload Documents To DigiLocker via website

सबसे पहले आप DigiLocker website पर जाएं और दाहिए ऊपरी कॉर्नर में Sign Up पर क्लिक करें।
अब आपसे आपका पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और आधार नम्बर भरने के लिए कहा जाएगा। आपको एक 6 अंकों का पिन भी सेट करना होगा जो कि आपका पासवर्ड होगा। उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होता है।

उसके पश्चात् आपके रिजिस्टर्ड नम्बर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
ओटीपी भरने के पश्चात् आपको Submit पर क्लिक करना होता है।
 इसके बाद आपसे एक यूजरनेम भरने के लिए कहा जाता है। इसे भरने के पश्चात् आप Submit पर क्लिक करते हैं और आपका एक अकाउंट यहां पर बन जाता है।

अब आपको सीधा DigiLocker homepage दिखाई देगा।
यहां आपको Uploaded Documents पर क्लिक करना होता है जो कि पेज के बाईं तरफ होता है।    
यहां आप Upload पर क्लिक करें।
जो भी फाइल आप अपलोड करना चाहते हैं उसे कम्प्यूटर से सिलेक्ट करें और फिर Open पर क्लिक करें। आप एक से अधिक फाइल भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
अब ये फाइन Uploaded Documents section में आप देख सकते हैं।

आप अपलोडेड फाइल के लिए document type भी सिलेक्ट कर सकते हैं। फाइल के आगे ही आपको Select Doc Type ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करें और यह एक सूचि आपको दिखाएगा जैसे कि electricity bill, dependency certificate, integrated certificate, identification certificate, और भी कई तरह के ऑप्शन।

How to upload documents to DigiLocker via app

DigiLocker app में साइन इन करें।
डैशबोर्ड पर आप ऊपरी बाएं burger menu पर क्लिक करें।
Upload Documents को सिलेक्ट करें।
अब upload button पर क्लिक करें जो कि मेन्यू बटन के ऊपर होता है।
अब आपको अपनी फाइल्स के लिए ऐप को अनुमति देने के लिए पूछा जाता है।    
अब अन्य ऐप में से आप फाइल या कन्टेंट को सिलेक्ट कर सकते हैं जो भी अपलोड करना चाहते हैं।  

फाइल्स को सिलेक्ट करने के बाद आप ऐप के द्वारा ही अपने फोन की स्टोरेज पर चले जाते हैं। यहां से आप फाइल को ढूंढकर सिलेक्ट कर सकते हैं और फिर Upload पर क्लिक कर दें।
दूसरी ऐप का कॉन्टेंट आपके फोन की डिफॉल्ट ब्राउजर फाइल को खोल देता है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया