Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

ASN. बाहुबली दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। चुनावी सरगर्मी के बीच इस Murder ने न सिर्फ पूरे इलाके को हिला दिया है, बल्कि गैंगवार और चुनावी हिंसा की आशंकाओं को भी गहरा दिया है। दुलारचंद यादव को मोकामा-टाल क्षेत्र में “टाल का बादशाह” कहा जाता था। वे कभी लालू यादव के करीबी रहे, बाद में बाहुबली अनंत सिंह के भी नजदीक आए। वहीं अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Jan Suraj) के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में खुलकर सामने आए थे। दुलारचंद कभी स्थानीय दबंग और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे। 2019 में उन्हें ‘कुख्यात गैंगस्टर’ के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। बावजूद इसके, उनकी लोकल पॉलिटिक्स पर मजबूत पकड़ बनी रही। 80 और 90 के दशक में दुलारचंद का नाम इलाके के दबंग लोगों में गिना जाता था। सूत्रों के मुताबिक, घटना घोसवारी थाना क्षेत्र के टाल इलाके में हुई। दुलारचंद यादव जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनावी प्रचार में शामिल थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने इस हत्याकांड के लिए सीधे अनंत सिंह के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि दुलारचंद की हत्या राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया