Film Chhaava : विक्की कौशल की Film ‘छावा’ 200 करोड़ के करीब पहुंची

विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. फिल्म इंडिया ही नहीं विदेश में भी शानदार कमाई कर रही है.

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की पूरी तैयारी कर ली है. छावा को सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने दुनियाभर में 2 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार है. छावा अब वर्ल्डवाइड कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. विक्की कौशल की छावा कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. छावा में छत्रपति शिवाजी के बेटे सांभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है. सांभाजी कैसे औरंगजेब से लड़ते हैं. फिल्म में विक्की, रश्मिका और अक्षय खन्ना के साथ दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक छावा ने इंडिया में चार दिनों में 168.60 ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को गिरावट देखी गई है. वहीं छावा के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो 27 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद छावा का चार दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 195.60 करोड़ हो गया है. फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ां छूने से सिर्फ 5 करोड़ पीछे हैं. छावा पांच दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. ये विक्की कौशल की फिल्म का रिकॉर्ड होने वाला है. विक्की कौशल की छावा को लेकर लोगों में क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा है. महाराष्ट्र में ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है. फिल्म देखने के बाद लोगों के रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग फिल्म देखने के बाद रो रहे हैं तो कुछ लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. बता दें छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को मैडॉक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में हर कलाकार की एक्टिंग की तारीफ हो रही है.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया