Indonesia President : ‘मेरा DNA भारतीय, कई इंडोनेशियाई लोगों के नाम संस्कृत में’: सुबियांतो

‘मेरा DNA भारतीय, कई इंडोनेशियाई लोगों के नाम संस्कृत में’, राष्ट्रपति सुबियांतो ने की भारत की तारीफ. सुबियांतो ने भारत और इंडोनेशिया के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमारी भाषा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत से आता है. हमारे नाम, इंडोनेशिया के कई नाम वास्तव में संस्कृत नाम हैं.
'मेरा DNA भारतीय, कई इंडोनेशियाई लोगों के नाम संस्कृत में', राष्ट्रपति सुबियांतो ने की भारत की तारीफ

ASN. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा है कि उनके देश के भारत के साथ गहरे सभ्यतागत संबंध हैं और कई इंडोनेशियाई लोगों के नाम संस्कृत में हैं. इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि उनका ‘डीएनए’ भारतीय है. सुबियांतो रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे. सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में यह बात कही. इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने भारत के साथ अपने देश के सांस्कृतिक संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि जब भी वह भारतीय संगीत सुनते हैं तो उनके पैर थिरकने लगते हैं. सुबियांतो ने कहा कि वह कुछ दिनों के लिए भारत आए थे, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, कार्यक्रमों और गरीबी उन्मूलन की प्रतिबद्धता से बहुत कुछ सीखा.सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करने और समाज के सबसे कमजोर तबके की सहायता करने की आपकी (प्रधानमंत्री मोदी की) प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है…क्यों न एक अच्छे उदाहरण का अनुसरण किया जाए. खासकर तब जब आपके सामने कई अच्छे उदाहरण हों.”सुबियांतो ने भारत और इंडोनेशिया के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमारी भाषा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत से आता है. हमारे नाम, इंडोनेशिया के कई नाम वास्तव में संस्कृत नाम हैं. हमारे दैनिक जीवन में प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रभाव बहुत मजबूत है. मुझे लगता है कि यह हमारी आनुवंशिकी का भी हिस्सा है.” उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति को यह बताना चाहूंगा कि – कुछ सप्ताह पहले, मैंने अपना आनुवंशिक अनुक्रमण परीक्षण और डीएनए परीक्षण कराया, और उन्होंने मुझे बताया कि मेरा डीएनए भारतीय है.” सुबियांतो के इस टिप्पणी के बाद उनके बगल में बैठे प्रधानमंत्री मोदी और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हंसने लगे. कार्यक्रम में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने हिंदी फिल्म का सुपरहिट गाना ”कुछ-कुछ होता है” भी गाया.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया