27 C
Nagpur
Sunday, September 7, 2025

Kunal Kamra : ‘ठाणे की रिक्शा…कॉमेडियन कुणाल कामरा पर मुंबई के बाद अब ठाणे में मानहानि की धारा में FIR

कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिख रही हैं। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ मामला दर्ज होने के अब ठाणे में एक नई एफआईआर दर्ज हुई है। इस एफआईआर में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मानहानि की धारा लगाई गई है।

ASN: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस का समन जाने के बाद अब ठाणे में भी एफआईआर दर्ज हुई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी करने और पैरोडी सांग के मामले को लेकर डोंबिवली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की। डोंबिवली पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(2) के तहत दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुणाल कामरा के खिलाफ यह प्राथमिकी शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दर्ज की गई है। मुंबई के पुलिस के सामने पेश होने के लिए कुणाल कामरा ने एक हफ्ते का समय मांगा है।

मानहानि की धारा में FIR
ठाणे में बीएनएस (BNS) के सेक्शन 356(2) के मामला दर्ज किया गया है। यह धारा मानहानि के लिए है। पहले इस तरह के अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीएसी) की धारा 499 व 502 लागू की जाती थी। बीएनएस की धारा 356 मानहानि के अपराध के बारे में बताती है। जिसमें किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा व सम्मान को हानि पहुंचाने वाले झूठे बयान दिए जाते हैं। मानहानि तब होती है जब किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी गलत जानकारी फैलाई जाती है जो उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाती है। अगर इसके तहत कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल की जेल और जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।
कुणाल कामरा ने अपने नया भारत शो में जब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था तो उन्होंने उसे गीत में ठाणे का जिक्र किया था। पैरोडी सांग में ठाणे की रिक्शा…से शुरुआत की थी। ठाणे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। यह पर शिवसेना का भी काफी होल्ड है। अब देखना है कि ठाणे पुलिस किस तरह का एक्शन लेती है। सोमवार रात को जारी बयान में कुणाल कामरा ने कहा था वह विधिपूर्वक की गई पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग देने को तैयार हैं। कुणाल कामरा के तमिलनाडु में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुणाल कामरा पिछले साल पुडुचेरी में शिफ्ट हो गए थे।

Hot this week

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...

Topics

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...

VANTARA : SC ने वनतारा के कामकाज की जांच के लिए SIT का गठन किया

TEAM ASN. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img