Manmohan Singh Death : 92 साल की उम्र में पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन

ASN. पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था. दिल्‍ली AIIMS में डॉक्‍टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी. बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री गुरुवार शाम तकरीबन 8 बजे एम्‍स में लाया गया. इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था. मल्‍टीपल डॉक्‍टर्स की टीम उनकी जांच में जुटी थी, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्‍टर मनमोहन सिंह लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे. वह साल 2004 से 2014 तक देश की बागडोर संभाला था. साल 2008 में आई आर्थिक मंदी को उन्‍होंने बखूबी हैंडल किया था. पूरी दुनिया ने उनके कौशल का लोहा माना था.

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्‍ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स लाया गया था, जहां उन्‍हें ICU में रखा गय था. प्रधानमंत्री की कमान संभालने से पहले मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके थे. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान इकोनॉमी के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. मनमोहन सिंह RBI गवर्नर भी रह चुके थे.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को इससे पहले भी अस्‍पताल में भर्ती कराया जा चुका था. उम्र संबंधी समस्‍याओं के चलते उन्‍हें अक्‍सर तकलीफ होती रहती थी. इस बार बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को सांस लेने में दिक्‍कतों की वजह से दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था. सीनियर डॉक्‍टर्स की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था. विभिन्‍न डिपार्टमेंट के डॉक्‍टरों की टीम मनमोहन सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी. बता दें कि डॉक्‍टर मनमोहन सिंह का जन्‍म साल 1932 में पाकिस्‍तान में हुआ था. बंटवारे के बाद वह भारत आ गए थे. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया.

दिल्‍ली एम्‍स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह के निधन की पुष्‍टि की गई है. एम्‍स ने बताया कि मनमोहन सिंह को शाम 8:06 बजे अस्‍पताल लाया गया था. उन्‍हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं सका. उन्‍होंने 92 साल की उम्र में रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया