Microsoft : पाकिस्तान से अपना बोरिया-बिस्तार समेटने की तैयारी में Microsoft कंपनी

माइक्रोसॉफ़्ट के यूजर्स के लिए उसकी सर्विसेज़ मिलती रहेंगी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट ने दुनिया भर से लगभग नौ हज़ार कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की है. यह इस साल माइक्रोसॉफ़्ट में नौकरियों में कटौती की नई लहर है.

ASN. इस क़दम से कई देशों की तरह पाकिस्तान में भी माइक्रोसॉफ़्ट के कर्मचारी प्रभावित होंगे.कंपनी ने कहा है कि इस कार्रवाई से उसके कई क्षेत्र प्रभावित होंगे. हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है. बताया गया है कि कंपनी के वीडियो गेम प्रोजेक्ट पर भी इसका असर पड़ेगा. माइक्रोसॉफ़्ट ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) में भारी पूंजी निवेश की योजना बनाई है. उसकी तरफ़ से एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए बड़े डेटा सेंटरों पर 80 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. माइक्रोसॉफ़्ट के प्रवक्ता ने बताया कि संस्थागत बदलावों पर काम करना ज़रूरी है, ताकि कंपनी इस मुश्किल प्रतिस्पर्धा में सफलता हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में रहे.पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ़्ट से जुड़े कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश साझा किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि 25 साल बाद कंपनी इस देश से अपने ऑपरेशंस ख़त्म कर रही है और अपना दफ़्तर भी बंद कर रही है. माइक्रोसॉफ़्ट की एक प्रवक्ता ने बताया कि कारोबार की समीक्षा और सुधार की औपचारिक प्रक्रिया के तौर पर “हम पाकिस्तान में अपने ऑपरेटिंग मॉडल को बदल रहे हैं. इस बदलाव से यूज़र्स के साथ हमारे समझौते और सेवाओं में कोई बदलाव नहीं आएगा.” उनका कहना है कि माइक्रोसॉफ़्ट के आसपास स्थित दफ़्तरों और साझेदारों के साथ यूजर्स से सहयोग किया जाएगा. माइक्रोसॉफ़्ट ने यह भी कहा, “हम दुनिया के कई दूसरे देशों में इस मॉडल पर कामयाबी से काम कर रहे हैं. हमारे यूजर्स हमारी प्राथमिकता बने हुए हैं और आगे भी इसी उच्च स्तरीय सेवा की उम्मीद कर सकते हैं.” इस कार्रवाई से पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ़्ट के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे और उसका प्रतिनिधि कार्यालय बंद किया जाएगा. लेकिन यहां माइक्रोसॉफ़्ट के यूजर्स के लिए उसकी सर्विसेज़ मिलती रहेंगी. साल 2000 में माइक्रोसॉफ़्ट पाकिस्तान की बुनियाद रखने वाले जव्वाद रहमान ने पिछले दिनों इसका एलान लिंक्डइन पर किया. उन्होंने लिखा कि माइक्रोसॉफ़्ट औपचारिक तौर पर पाकिस्तान में अपने ऑपरेशंस ख़त्म कर रहा है और बाक़ी बचे कुछ कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है. पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ़्ट की मौजूदगी पहले ही सीमित थी. यहां इसके कुछ ही कर्मचारी थे और एक प्रतिनिधि कार्यालय था.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया