Minister Manikrao Kokate: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल की सजा

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है। अजित पवार गुट का एक और विधायक और मंत्री मुश्किल में फंस गया है। महायुति सरकार में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके चलते उनकी विधायकी और मंत्री पद जाने का खतरा मंडरा रहा है।

ASN. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री व अजित पवार की एनसीपी के विधायक माणिकराव कोकाटे का मंत्री पद और विधायकी दोनों की खतरें में पड़ गई है। उन्हें एक 30 साल पुराने केस में नाशिक जिला न्यायालय ने दो साल की सजा और 50 हजार रुपये का दंड लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद मंत्री कोकाटे ने कहा कि इस मामले में मुझे जमानत मिल गई है और वे फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।
1995 में माणिकराव कोकाटे पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। दरअसल, कोकाटे बंधुओं ने यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री से 10 फीसदी विवेकाधीन कोटे के तहत नासिक के येओलकर माला में कॉलेज रोड पर दो फ्लैट हासिल किए थे कि उनके पास आवास नहीं है और वे निम्न आय वर्ग (एलआईजी) से आते हैं। उस वक्त इस संबंध में तत्कालीन अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। नाशिक के सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पूर्व मंत्री दिवंगत टीएस दिघोले ने याचिका भी दायर की थी। केस वर्ष 1997 में शुरू हुआ था। गुरुवार को इसका फैसला सुनाया गया है। इसमें कुल चार आरोपी थे। इसमें माणिकराव कोकाटे और उनके भाई के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल थे। अदालत ने अन्य दो को कोई सजा नहीं दी है, जबकि माणिकराव कोकाटे और उनके भाई सुनील कोकाटे को दो साल की जेल और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई.
गुरुवार को नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय का फैसला आने के बाद कृषि मंत्री कोकाटे ने कहा है कि वे ऊपरी अदालत में जाएंगे। जानकारों का कहना है कि सत्र न्यायालय की सजा के खिलाफ कोकाटे हाईकोर्ट में अपील करेंगे और उनकी सजा स्थगित हो गई तो कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन सजा पर स्थगन नहीं मिला तो उनका विधायक पद जा सकता है। माणिकराव कोकाटे उच्च न्यायालय जाएंगे और इस सजा पर स्थगन प्राप्त करेंगे? यह देखना महत्वपूर्ण होगा। गौरतलब है कि यदि किसी प्रतिनिधि को दो या उससे ज्यादा की जेल की सजा सुनाई जाती है, तो सदन में उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है, इसलिए अब माणिकराव कोकाटे को मंत्री और विधायक पद गंवाना पड़ सकता है और अगर ऐसा हुआ तो माणिकराव कोकाटे का राजनीतिक करियर थम सकता है।
माणिकराव कोकाटे ने अपनी राजनीति कैरियर की शुरुआत कांग्रेस की थी। 1999 में कांग्रेस से अलग होकर शरद पवार ने जब एनसीपी पार्टी बनाई, तब कोकाटे एनसीपी में चले गए। इसी साल विधानसभा के चुनाव हुए, लेकिन पवार ने कोकाटे का विधानसभा का टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर कोकाटे शिवसेना में चले गए। शिवसेना ने उन्हें 1999 में नाशिक जिले की सिन्नर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया और कोकाटे चुनाव जीत भी गए। 2004 में उन्होंने यह सीट अपने पास रखी। 2009 में वे नारायण राणे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 में वे तीसरी बार सिन्नर सीट से चुने गए। 2014 में उन्होंने बीजेपी से चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हो गए। 2019 में वे फिर एनसीपी में शामिल हो गए। सिन्नर से चौथी बार विधायक का चुनाव जीत गए। अब एनसीपी में फूट पड़ी तो माणिकराव कोकाटे अजित पवार के साथ हो लिए। पिछले साल हुए विधानसभा के चुनाव में उन्होंने पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीता।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया