27 C
Nagpur
Sunday, September 7, 2025

Murder In Bihar : पानी के विवाद में बहा खून, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या

भाइयों के बीच हुई फायरिंग में विश्वजीत की मौत हो गई. घटना जिले के नवगछिया के जगतपुर गांव की  है। विश्वजीत का उनके परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और गोलीबारी हो गई।

ASN. बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नवगछिया के जगतपुर गांव की  है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत का उनके परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और गोलीबारी हो हई। भाइयों के बीच हुई फायरिंग में विश्वजीत की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों में जयजीत और उसकी बहन शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पानी के विवाद को लेकर हुई फायरिंग
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पानी के विवाद को लेकर हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

Hot this week

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...

Topics

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...

VANTARA : SC ने वनतारा के कामकाज की जांच के लिए SIT का गठन किया

TEAM ASN. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img