Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 से अधिक यात्री सवार थे। विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हो गया।

Air India Plane Crash

ASN: अहमदाबाद की दर्दनाक घटना पर पूरा देश रो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर घटना का एक और सीसीटीवी फुटेज वायरल है। 59 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह प्लेन उड़ान भरने के साथ ही कुछ सेकंड बाद आसमान में आग का गोला बन जाता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे का शिकार हुए लोगों पर क्या बीती होगी। हालांकि इस हादसे के मृतकों का अधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस हादसे में विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। रूपाणी की मौत पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया। उधर हादसे के बाद पैसेंजर्स के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया की तरफ से हॉट लाइन नंबर 1800 5691 444 जारी की गई है। इस नंबर पर यात्रियों से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। दरअसल, 242 से ज्यादा यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर दुर्घटना स्थन का दौरा किया. उसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. शाह ने विमान में एक मात्र जीवित बचे यात्री से भी बात की.

मृतकों के परिजन को 1 करोड़ की सहायता राशि, टाटा ग्रुप ने किया ऐलान

टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ हैं.

विमान हादसे में एक व्यक्ति के जीवित होने की खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. एक जीवित व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया