‘Poor Lady’ President Of India : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया और राहुल गांधी की टिप्पणियों पर विवाद

बोर‍िंग, पुअर लेडी… सोन‍िया, बचाव में प्र‍ियंका बोलीं-78 साल की मह‍िला, राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू का पलटवार

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया और राहुल गांधी की टिप्पणियों पर विवाद हुआ. बीजेपी ने सोनिया पर ‘पुअर लेडी’ कहने का सवाल उठाया, जिसे राष्ट्रपति भवन ने भी अनुचित और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया. सोनिया गांधी ने राष्‍ट्रपत‍ि को लेकर कुछ ऐसे शब्‍द कहे, ज‍िस पर बखेड़ा खड़ा हो गया. राष्‍ट्रपति‍ भवन की ओर से जारी बयान में इसे अनुच‍ित और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया गया. कांग्रेस सांसद प्र‍ियंका गांधी वाड्रा अपनी मां की उम्र की दुहाई देतीं नजर आईं. बजट सत्र की शुरुआत में राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद के संयुक्‍त सत्र को संबोध‍ित क‍िया. उन्‍होंने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया. ये भी बताया क‍ि सरकार की आगे की प्‍लानिंग क्‍या है. लेकिन संबोधन खत्‍म होने के बाद जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बाहर आईं तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उनकी प्रत‍िक्रिया मांगी. इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह द‍िया, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया. बीजेपी दावा कर रही क‍ि उन्‍होंने राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ तक कहा. इस पर राष्‍ट्रपत‍ि ने भी पलटवार हुआ. राष्‍ट्रपत‍ि भवन ने सोनिया गांधी के बयान को अनुच‍ित और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया. बचाव में प्र‍ियंका गांधी उतर आईं.
संसद में अभ‍िभाषण के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्र‍ियंका गांधी के साथ बाहर आईं. राहुल गांधी ने सोन‍िया गांधी से पूछा क‍ि आप को भाषण कैसा लगा. इस पर सोनिया गांधी ने कहा, वैसा ही, झूठे वादे. तब राहुल ने कहा- मतलब नो कमेंट? तभी सोनिया गांधी ने कहा-नहीं बेचारी मह‍िला, राष्‍ट्रपत‍ि आख‍िर तक बहुत थक गई थीं. फिर राहुल गांधी ने पूछा, एक ही बात बार-बार दोहरा रही थीं? तब सोनिया गांधी ने कहा, नहीं, वो बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं. ये ठीक नहीं है. इसी बीच उन्‍होंने कथ‍ित तौर पर पुअर लेडी शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया. राहुल गांधी ने कहा क‍ि उनका भाषण काफी बोरिंग था. इसी बात को ले‍कर बीजेपी हमलावर हो गई.

राष्‍ट्रपत‍ि भवन का बयान
राष्‍ट्रपति भवन की ओर से बयान आया. ज‍िसमें कहा गया, संसद में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की जो स्पष्ट तौर पर इस सर्वोच्च पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए ये बयान अस्वीकार्य हैं. इन नेताओं ने ये कहा कि राष्ट्रपति भाषण के अंत में थक गई थीं और वह मुश्किल से बोल पा रही थीं. राष्ट्रपति भवन ये स्पष्ट करना चाहता है कि इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है. राष्ट्रपति किसी भी पल थकी नहीं थीं. बल्कि वह हमेशा ये मानती रही हैं कि हाशिये पर रहने वाले समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने भाषण के दौरान बोल रही थीं, कभी भी थकाने वाला नहीं हो सकता.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनिया गांधी का बचाव क‍िया. उन्‍होंने कहा, मेरी मां 78 साल की महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा है कि ‘राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, वह भारत के राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया द्वारा इस तरह की बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है. वे दोनों दो सम्मानित लोग हैं और हमसे बड़े हैं…उनका कोई अनादर नहीं है. बीजेपी को गलतबयानी पर माफी मांगनी चाहिए.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया