Rail Coach Restaurant : नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में हल्दीराम द्वारा संचालित पहली रेल कोच रेस्टोरेंट इतवारी में

ASN. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खानपान सुविधा प्रदान करने के उ‌द्देश्य से दिनांक 27 अप्रैल 2025 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर, श्री प्रवीण पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह रेल कोच रेस्टोरेंट देश के प्रतिष्ठित ब्रांड हल्दीराम द्वारा संचालित किया जाएगा, जो यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा न केवल स्टेशन पर आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए, बल्कि आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

उद्घाटन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नागपुर मंडल के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों छिंदवाड़ा एवं गोंदिया में भी इसी तरह के रेल कोच रेस्टोरेंट स्थापित किए जा रहे हैं। इन दोनों स्टेशनों पर सफल बोलीदाताओं को संचालन हेतु ठेका प्रदान कर दिया गया है और शीघ्र ही वहां भी रेस्टोरेंट सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। नागपुर मंडल ने अपनी तरह का पहला अनूठा पहल करते हुए इतवारी रेलवे स्टेशन पर एक रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। पुराने रेल कोच को सुंदर ढंग से रिनोवेट कर रेस्टोरेंट में बदला गया है, जो यात्रियों और आम जनता दोनों के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है। इस रेस्टोरेंट का उ‌द्देश्य रेलवे की अतिरिक्त आय बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को एक बेहतर खानपान सुविधा प्रदान करना भी है। कोच का अंदरूनी साज-सज्जा को आधुनिक रेस्टोरेंट जैसा आरामदायक और आकर्षक बनाया गया है। इस कोच रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजन से लेकर विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को अब स्टेशन पर प्रतीक्षा करते समय एक अनोखा और स्वादिष्ट अनुभव मिलेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यह प्रयास यात्रियों को बेहतर खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ बेहतर सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया