Saif Attack Case : सैफ अली खान हमले के संदिग्ध आरोपी को RPF ने किया दुर्ग से गिरफ्तार

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले में एक संदिग्ध को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध बिना टिकट मुंबई से बिलासपुर की यात्रा कर रहा था। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर दुर्ग आरपीएफ ने यह कार्रवाई की है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था. सैफ अली खान हमला मामले में बड़ा अपडेट. मुंबई पुलिस के इनपुट पर दुर्ग आरपीएफ की कार्रवाई. हमले के एक संदिग्ध को दुर्ग से किया गिरफ्तार. बिना टिकट यात्रा कर रहा था संदिग्ध आकाश. फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक संदिग्ध आरोपी को अरेस्ट किया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आरपीएफ की टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की है। दुर्ग स्टेशन से आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ ने उसे दोपहर करीब 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा। संदिग्ध का नाम आकाश कन्नौजिया है। वह मुंबई का ही रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्ग पुलिस को मुंबई पुलिस से संदिग्ध की फोटो और टावर लोकेशन मिली थी। इसी के आधार पर दो टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध इंजन के आगे वाले जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई से आ रहा है और बिलासपुर जाएगा। चांपा के पास उसके नानी का घर है वह वहीं जा रहा है।
संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध आरोपी मुंबई के कोलाबा का निवासी है। वह मूल रूप से वहीं का रहने वाला है। उसे अपना नाम आकाश कनौजिया बताया है। सैफ अली खान का हमलावर है या नहीं यह मुंबई पुलिस कन्फर्म करेगी। आरोपी के पास से एक बैग मिला है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी उसके पास से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी उसके बाद सीधे दुर्ग पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसका फोटो मुंबई पुलिस को भेजा गया था। मुंबई पुलिस ने फोटो भेजकर संदिग्ध को कंफर्म किया है जिसके बाद उसे थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने संदिग्ध से सैफ अली खान केस के बारे में कोई पूछताछ नहीं की है। मामले में मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी और उसके बाद कन्फर्म करेगी की संदिग्ध आरोपी है या फिर नहीं है।

बता दें कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के हाई सिक्योरिटी घर में घुसकर एक बदमाश ने उनपर चाकू से हमला किया था। इसके बाद सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    TEAM ASN. स्वामी शरणम् अय्यप्पा! सार्वजनिक स्वामी अय्यप्पा भक्त मंडल की ओर से “कुंभाभिषेक महोत्सव”, एक अत्यंत पवित्र और दुर्लभ देवालय पुनर्जन्म समारोह, 7 से 9 नवंबर 2025 तक श्री…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Bihar Election : गायिका और बीजेपी प्रत्याशी Maithili Thakur बनी सबसे कम उम्र की विधायक

    Bihar Election : गायिका और बीजेपी प्रत्याशी Maithili Thakur बनी सबसे कम उम्र की विधायक

    AI PHOTO : The Future Photo !

    AI PHOTO : The Future Photo !

    IIIT Nagpur : IIIT नागपुर का 5th दीक्षांत समारोह

    IIIT Nagpur : IIIT नागपुर का 5th दीक्षांत समारोह

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”