29 C
Nagpur
Thursday, June 12, 2025

Ustad Zakir Hussain Death : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

मशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली। उस्ताद जाकिर हुसैन की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

zakir-hussain-passes-away

मशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह आईसीयू में भर्ती थे और हालत बिगड़ रही थी। पिछले हफ्ते भी वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। जाकिर हुसैन को दिल की बीमारी थी।तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके जाकिर हुसैन ने एक्टर भी थे। उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया था। Ustad Zakir Hussain ने शशि कपूर के साथ साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ में काम किया था। यह उनकी एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वह साल 1998 में आई फिल्म ‘साज’ में नजर आए। इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था।

ustad-zakir-hussain-pic

जाकिर हुसैन के पिता भी थे तबला प्लेयर, जीते थे ये सम्मान

9 मार्च 1951 को जन्मे जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते थे, बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद संगीत की दुनिया में आ गए। उनका रुझान बचपन से ही तबले की धुन की ओर हो गया था। जाकिर हुसैन ने 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट करके सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही पिता के साथ कॉन्सर्ट में जाना शुरू कर दिया था। जाकिर हुसैन की अमेरिका में भी तूती बोलती थी। साल 2016 में उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें शामिल होने वाले जाकिर हुसैन पहले भारतीय संगीतकार रहे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उस्ताद जाकिर हुसैन ने Antonia Minnecola से शादी की थी, जो एक कथक डांसर और टीचर होने के साथ ही उनकी मैनेजर भी हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

Hot this week

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...

Rinku-Priya Enganement : रिंकू और प्रिया 18 नवंबर को वाराणसी में लेंगे सात फेरे

ASN. सगाई के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज...

‘A ज्ञानी बाबा’ Rahul : चुनावी साल में Self Goal, बिहार को बताया भारत का ‘क्राइम कैपिटल’

बिहार दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने...

Topics

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...

RCB Win IPL 2025 : RCB की जीत के जश्न में ‘हार गई 11 जिंदगी’

आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को...

BJP Nagpur : जनसम्पर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह

ASN. सोमवार शाम को BJP विधायक के जनसम्पर्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img