VTR से निकले बाघ ने महिला पर किया हमला, फिर रेस्क्यू टीम ने घेरकर ऐसे पकड़ा उसे

बाघ VTR वन इलाके के मंगराहा से निकलकर सुबह पांच बजे गौनाहा पहुंचा। बाघ इस दौरान टहलते हुए रूपवालिया गांव के एक घर में घुसा। वहां उसने एक महिला पर हमला बोल दिया। हालांकि वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। अब  वन विभाग की टीम ने बाघ का सफल रेस्क्यू कर लिया है। 

बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में जंगल से निकलकर एक बाघ एक घर में घुस गया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का ये बाघ आवासीय इलाके में पहुंच गया और एक घर में घुस गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घर में बाघ के घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। इधर, जिस घर में बाघ घुसा था उसे चारों ओर से जाल से घेर दिया गया। वन विभाग की टीम ने आसपास किसी को जाने नहीं दिया। काफी मशक्कत के बाद अब बाघ का सफल रेस्क्यू कर लिया गया। बाघ को अब पटना ZOO में रखा जाएगा।

मामला गौनाहा प्रखंड के रूपवालिया गांव का है। बाघ गांव के कमलेश उरांव के घर में छिप गया। फिलहाल बाघ घर के अंदर था। घर के बाहर का इलाका पूरी तरह से जाल से घेर दिया गया था। घटनास्थल पर डीएफओ, रेंजर, वनपाल, वनरक्षी की पूरी टीम पहुंची थी। 
बताया जा रहा है कि बाघ VTR वन इलाके के मंगराहा से निकलकर सुबह पांच बजे गौनाहा पहुंचा है। मंगुराहा वन इलाके से गौनाहा की दूरी करीब तीन किमी है। बाघ इस दौरान टहलते हुए रूपवालिया गांव के कमलेश उरांव के घर में घुसा। वहां उसने कमलेश की पत्नी पर हमला बोल दिया। हालांकि कमलेश की पत्नी जान बचाकर वहां से भाग निकली।

इसके बाद बाघ घर के ही एक कोने में जाकर बैठ गया। लोगों वन विभाग को जानकारी दी। 60 की संख्या में वनकर्मी और अधिकारी बाघ का रेस्क्यू करने में जुटे हुए थे। अब बाघ का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया