WTC : पाकिस्तान को हराकर WTC Final में पहुंचा S.Africa

WTC Final में पहुंचा साउथ अफ्रीका.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्च मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका साल 2025 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है.

  • साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टेस्च मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका साल 2025 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट से हराया. एक समय साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिर गए थे. तब उन्हें 50 से ज्यादा रन चाहिए थे. गेंदबाज मार्को यानसेन और रबाडा ने समझदारी से बॉलिंग की और टीम को फाइनल में पहुंचाया.
  • तीसरे दिन तक का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 121 रन चाहिए थे. उन्होंने इस दौरान 3 विकेट गंवा दिए थे. चौथे दिन के खेल में एडेन मारक्रम 22 रन से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे लेकिन वह 37 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, टेंबा बावुमा ने 40 रनों की पारी खेली. डेविड बेडिंग्हम ने 14 रन बनाए. अंत में मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद अब्बास ने 6 विकेट अपने नाम किए. अब्बास ने टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेंबा बावुमा, डेविड बेडिंग्हम और कोर्बिन बॉश को आउट किया. पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पहले से ही खत्म थी. साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम फाइनल में पहुंच सकती है.

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया