29 C
Nagpur
Sunday, June 15, 2025

 गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा

मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी पर 15 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। गैंगस्‍टर एक्‍ट मामले में कोर्ट ने बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

गाजीपुर: गाजीपुर की MP MLA कोर्ट ने गैंगेस्टर एक्ट में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को दस साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। मुख्‍तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी पर सजा का ऐलान दोपहर दो बजे होगा। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और भाई बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के लिए शनिवार का दिन बड़ा रहा। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। वहीं, मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। दोनों भाईयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में क्राइम नंबर 1051 और 1052 दर्ज हुआ था। – अदालत ने बांदा जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी को दस साल जेल की सजा सुना दी है। अगर अफजाल अंसारी को भी इतनी सजा मिलेगी तो उनकी लोकसभा सदस्‍यता जानी तय है। वह गाजीपुर से बसपा सांसद हैं। दो साल से ज्‍यादा की सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि कानून के तहत सदन की सदस्‍यता चली जाती है।

– भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि मैं न्यायपालिका में विश्वास करती हूं। गुंडों, माफियाओं का शासन (राज) खत्म हो गया है। ये या तो जेल में रहेंगे, नहीं तो ऊपर चले जाएंगे। दूसरी ओर, अफजाल अंसारी कोर्ट पहुंच गए हैं और मुख्तार अंसारी वर्चुअल पेशी पर हाजिर होंगे।

Hot this week

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img