29 C
Nagpur
Tuesday, June 17, 2025

जमीन के विवाद में बिछ गई छह लाशें

दो गुटों में चली लाठियां, हुई फायरिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश से जमीन के विवाद में खूनी झड़प की खबर है। मुरैना जिले के सिहौनिया थानांतर्गत लेपा गांवव में जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर लाठियां भांजी गई। बंदूक से फायरिंग भी हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही लेपा गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। गांव में तनाव व्याप्त है।  इस घटना में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों के नाम लेस वीरेंद्र सिंह, बबली नरेंद्र सिंह तोमर, मधु सुनील तोमर, गजेंद्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश गजेंद्र सिंह व संजू गजेंद्र सिंह बताए जाते हैं। इस घटना में विनोद सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी  से फरार हो गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी खेत और जंगलों में छिपे हुए हो सकते हैं।  लेपा गांव के पास ही भिसोड़ा गांव है। यह गांव डकैत पान सिंह तोमर का है। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर ही पान सिंह तोमर डकैत बना था। दिमनी के विधायक रविंद्र तोमर का गांव भी भिड़ोसा है। इसलिए यह गांव जिले में अपनी खास पहचान रखता है।

Hot this week

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Topics

NEET UG 2025: नागपुर के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के 55 छात्र टॉप रैंकर्स, शाश्वत को AIR 897

ASN: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज...

Fish Production : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक भारत : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

ASN. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव...

Plane Crash In Ahmadabad : 241 यात्रियों की आख़िरी उड़ान, कुछ ही सेकेंड में सब खाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...

BJP ‘Amritkaal’ : केंद्र में BJP शासन का ’11साल काम बेमिसाल’, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ

ASN.भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर शहर के अध्यक्ष माननीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img