‘नफीसा’ का टीजर रिलीज

मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड पर बनी फिल्म

मुंबई। विगत कुछ वर्षों से सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने में निर्माता-निर्देशक ज्यादा रुचि दिखाने लगे हैं। द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद द केरल स्टोरी रिलीज हो चुकी है। अब बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह (शेल्टर होम)  यौन उत्पीड़न कांड की घटना को लेकर एक  फिल्म बनाई गई है।  नफीसा नामक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।  इस फिल्म में पूरे मामले को एक अलग तरीके से देखने की कोशिश की गई है। फिल्म में कुछ ऐसी बातें भी उजागर की गई है जो अब तक खबरों में नहीं आई। फिल्म ‘नफीसा’ के टीजर में शुरू से ही इस पूरे मामले को तहकीकात के नजरिये से दिखाया गया है। घर छोड़कर निकली एक किशोरी अपने प्रेमी से बीच सड़क इस बात पर पिटती दिखती है। पुलिस आती है। मामला सियासी रंग लेता भी दिखता है और फिर थाने में बैठी दिखती हैं, तीन महिलाएं। एक पुलिसवाली है। मेज की दूसरी तरफ दो महिलाएं और हैं। इस दौरान अनामिका पांडे का संवाद है, वह टीजर के असर में मुजफ्फरपुर की असली हवा घोलता है। टीजर के हिससाब से देखें तो यह फिल्म एक मसाला फिल्म नजर आती है।  लड़कियों के शोषण की इस कहानी को फिल्म ‘नफीसा’ में लड़कियों के नजरिये से ही दिखाने की कोशिश की गई है। अनामिका पांडे के केंद्रीय किरदार के अलावा जिन अन्य कलाकारों को फिल्म में अलग अलग महिला किरदार मिले हैं, उनमें नाजनीन, सान्या, मनीषा और उपासना भी शामिल हैं।

फिल्म ‘नफीसा’ के लेखक-निर्देशक कुमार नीरज बताते हैं, ‘साल 2018 में जब यह घटना घटी तो मैं उस समय अपनी ननिहाल मुजफ्फरपुर में ही था। इस घटना ने मुझे अंदर से पूरी तरह से व्यथित कर दिया। मुझे लगा कि यह कहानी लोगो तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म में इस केस से जुड़े ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है जिनका खुलासा मीडिया में हुआ ही नहीं। इस फिल्म के लिए मैंने केस की पांच पीड़ित लड़कियों से बात की, इसके अलावा कोर्ट में जो केस फाइल है, उसको आधार बनाकर फिल्म का निर्माण किया गया है।’ नीरज इसके पहले फिल्म ‘गैंग्स ऑफ बिहार’ का भी निर्देशन कर चुके हैं।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन