दो घंटे प्लेटफार्म पर पड़ा रहा पिता का शव, दोनों मासूम समझते रहे सो रहे हैं पापा

मासूम बच्चों में एक दो वर्ष व दूसरा तीन वर्ष का है। उन्होंने क्या खो दिया है उन्हें अंदाजा भी नहीं था

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री का शव बुधवार को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव 10 बजे से वहां पड़ा था। जबकि रेलवे की टीम 12 बजे के करीब पहुंची। मृतक के पास से दो बच्चे, दवाओं के कागज, एक बैग, खाने का थैला व आधार कार्ड मिला है।

मासूम बच्चों में एक बेटा दो वर्ष व दूसरा तीन वर्ष का है। जब रेलवे की टीम वहां पहुंची तो दोनों पिता की लाश के पास अबोध खड़े थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उन्होंने क्या खो दिया है। पिता को सोया हुआ समझकर दोनों वहीं खड़े थे। रेलवे चाइल्ड लाइन व महिला कांस्टेबल ने खूब प्रयास किया, लेकिन दो व तीन वर्षीय दोनों बालक अपना नाम तक न बता सके। बस एक टक पिता की लाश को देखे जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के आधार कार्ड में नाम सोनू निवासी अजमेरी गेट नई दिल्ली लिखा है। उसकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष थी। इस जानकारी के आधार पर जीआरपी व रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम को दिल्ली भेजा गया है, जिससे बच्चों व मृतक की जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल बच्चों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

मृतक सोनू के पास से मिले दवाओं के पर्चे से बीमारी से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाइल्ड लाइन के काउंसलर विनीत ने बताया कि दोनों बच्चे मम्मी-पापा के अलावा मुंह से एक शब्द नहीं निकाल रहे हैं। सुबह से दोनों न तो हंसे हैं और न ही रोए हैं। उन्होंने खाना भी नहीं खाया, चाइल्ड लाइन के स्वयंसेवकों काफी प्यार दुलार कर फल खरीदकर खिलाए। काउंसलर का कहना है कि अबोध बालक समझ नहीं पा रहे हैं कि हुआ क्या है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कैमरे लगे हैं। हर प्लेटफार्म पर जीआरपी गश्त करती है, आरपीएफ के जवान भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद किसी को यह नहीं पता कि प्लेटफार्म पर लाश आई कहां से। मरने वाला व्यक्ति किसी ट्रेन से उतरा था या प्लेटफार्म पर कहीं से आकर बैठा, यह सवाल ही बना हुआ है। आसपास के स्टाल संचालकों का कहना है कि उन्होंने भी सुबह ही लाश को देखा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति किसी ट्रेन से उतरा होगा।

मरने वाला व्यक्ति किस ट्रेन से उतरा था अभी तक पुलिस को इस बात का जवाब भी नहीं मिल पाया है। इससे उलट इस बिंदु पर जांच की जा रही है कि कहीं यह व्यक्ति स्टेशन पर रहकर मांगने खाने वाले लोगों में से तो नहीं था। जबकि इस बिंदु पर कोई भी तथ्य फिट नहीं बैठता। व्यक्ति के पास से जो बैग मिला है, उसमें कपड़े हैं और एक टिफिन में खाने का सामान भी था। यह सब चीजें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि व्यक्ति किसी ट्रेन में यात्रा कर रहा था और मुरादाबाद स्टेशन पर उतरा था।
घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस दिल्ली पहुंचकर मरने वाले व्यक्ति की जानकारी के लिए दिल्ली नहीं पहुंच पाई। जबकि उसकी जेब में नई दिल्ली अजमेरी गेट के पत्ते का आधार कार्ड मिला था। मृतक के परिजनों का कोई फोन नंबर उसके पास से बरामद न होने के कारण जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है। जीआरपी का कहना है कि नई दिल्ली जीआरपी व सिविल पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है। बड़ा क्षेत्र होने के कारण अब तक कोई स्पष्ट जानकारी व्यक्ति व उसके बच्चों के विषय में नहीं मिल पाई है। सुबह तक मुरादाबाद की टीम दिल्ली पहुंचेगी और संबंधित क्षेत्र में जाकर लोगों से पूछताछ करेगी और मृतक से संबंधित जानकारी जुटाने करने का प्रयास करेगी, कि व मुरादाबाद कैसे पहुंचा। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया