बिहार केे बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री !

बाबा के दरबार में नेताओं के आने का सिलसिला जारी

नई दिल्ली। बिहार के पटना में जिस तरह बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भीड़ जुट रही है। ऐेसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में बाबा बागेश्वर विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भी कथा कहने जा सकते हैं।  कहा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर सरकार राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रवचन करेंगे। बता दें कि धीरेंद्र कुमार शास्त्री इस वक्त बिहार में हनुमान कथा कर रहे हैं। उनका प्रवचन सुनने लाखों की संख्या में लोग आए हैं। राज्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सारे बड़े नेता बागेश्वर सरकार के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। बागेश्वर सरकार का बिहार दौरे ने राज्य की सियासत में भी भूचाल ला दिया है। बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। जेडीयू जहां बाबा से राजनीति न करने को लेकर आगाह कर रही है तो वहीं बीजेपी का आरोप है कि महागठबंधन का बर्ताव हिंदू विरोधी है।  इससे पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने भी बाबा बागेश्वर धाम सरकार का समर्थन किया था। यहां तक कि राज्य बीजेपी के बड़े नेता नरोत्तम मिश्रा तो लगातार बाबा के कार्यक्रम में शिरकत करते रहे हैं। बिहार बागेश्वर फाउंडेशन ने सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था। हालांकि, तेजस्वी ने बाबा के कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था। पर बीजेपी के सांसद और विधायकों ने बाबा की अगवानी की। कई नेताओं ने बाबा बागेश्वर की आरती भी उतारी। तो निश्चित तौर पर बीजेपी बाबा बागेश्वर के प्रवचन के जरिए राजनीतिक फायदे उठाने की कोशिश में है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 59 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 53 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 59 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 53 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 45 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 31 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 52 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा