19 C
Nagpur
Thursday, January 22, 2026

धर्मांतरण : मां ने कबूला इस्लाम, बच्चे का धर्म बदलने के लिए जंजीरों से बांधा, मां-सौतेले पिता पर केस दर्ज

खंडवा में एक नाबालिग ने वीडियो जारी कर अपनी मां और सौतेले पिता पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया और उसकी मां को हिरासत में लिया। मां ने अपने बेटे पर नशा करने का आरोप लगाया। रऊफ मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ASN. मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां और सौतेले पिता पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने और उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया है। लड़के ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर मदद मांगी, जिसमें वह जंजीरों से बंधा हुआ दिख रहा था। पुलिस ने उसे छुड़ाया और मां-सौतेले पिता पर केस दर्ज किया है। मां का कहना है कि बेटा नशा करता है और झगड़ता है, इसलिए उसे बांधा था। सौतेला पिता अभी फरार है। घटना खंडवा के संजय नगर इलाके की है। यहां एक नाबालिग लड़के को उसकी मां और सौतेले पिता ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के लिए जंजीरों से बांध दिया। मंगलवार को लड़के का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो जंजीरों से बंधा मदद की गुहार लगा रहा था। इस वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और लड़के को छुड़ाया। पुलिस ने लड़के की मां को हिरासत में लिया है, जबकि सौतेला पिता भाग गया है। आठवीं कक्षा तक पढ़े इस लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 12 साल पहले नहीं रहे। 10 साल पहले उसकी मां ने रउफ शाह से दूसरी शादी कर ली और इस्लाम धर्म अपना लिया। लड़के का आरोप है कि उसकी मां और सौतेला पिता उस पर भी इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने उसे रोज़ा रखने के लिए भी मजबूर किया। सोमवार शाम से ही उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था। उसके हाथ-पैरों में जंजीरें बांध दी गई थीं। मारपीट भी की गई। मंगलवार सुबह लड़के ने जिस सेठ के यहां मजदूरी करता था, उसे फोन कर अपनी आपबीती सुनाई। सेठ एक पुलिसकर्मी के साथ लड़के के घर पहुंचा और उसे आजाद कराया। पुलिसकर्मी ने लड़के के हाथ-पैरों से जंजीरें काटीं। इसके बाद लड़के को थाने लाया गया। पुलिस ने थाना मोघट रोड में माँ और सौतेले पिता के खिलाफ धर्मांतरण का दबाव बनाने और नाबालिग को बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।

Hot this week

Bihar Election : गायिका और बीजेपी प्रत्याशी Maithili Thakur बनी सबसे कम उम्र की विधायक

TEAM ASN : मशहूर गायिका और बीजेपी की प्रत्याशी...

IIIT Nagpur : IIIT नागपुर का 5th दीक्षांत समारोह

TEAM ASN : भारत के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों...

Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी...

स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

TEAM ASN. स्वामी शरणम् अय्यप्पा! सार्वजनिक स्वामी अय्यप्पा भक्त...

Topics

IIIT Nagpur : IIIT नागपुर का 5th दीक्षांत समारोह

TEAM ASN : भारत के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों...

S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod के 85th जन्मदिन के...

Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

ASN. बाहुबली दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img