IND/AUS Semifinal : ऑस्ट्रेलिया को हराकर Champions ट्रॉफी के Final में भारत
ASN. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री मार ली है। उसने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल की बॉलिंग और बैटिंग करते हुए कंगारुओं को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिए। शमी ने भारत के लिए 3 विकेट झटके तो विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री मार ली है. उसने कमाल की बॉलिंग और बैटिंग करते हुए कंगारुओं को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिए. .मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 3 विकेट झटके तो विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम ने अब तक आईसीसी नॉकआउट्स में मिली सभी हारों का ऑस्ट्रेलिया से बदला चुकता कर दिया। उसने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए खिताबी मुकाबले में एंट्री मार ली है। भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल करते हुए 3 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 रन खेलकर एक्स फैक्टर की भूमिका निभाई। आखिरी में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या (24 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका की मदद से 28 रन) ने तेवर दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। भारत की फाइनल में भिड़ंत इसी मैदान पर 9 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विनर के साथ होगी। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट का मेजबान फाइनल की मेजबानी नहीं कर सकेगा 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक थे उन्हें कुछ जीवनदान मिले तो शुभमन गिल बेन ड्वारशुइस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। दूसरे छोर पर विराट कोहली मैदान पर आए तो रोहित शर्मा उसी फ्लो में बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने नाथन एलिस को छक्का लगाया तो लगा बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन युवा कोनोली की गेंद पर LBW आउट हो गए। वह 29 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का के दम पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत 43 रन पर भारत को दूसरा झटका लगा।
The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट
TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…
Read more






