भारतीय राजदूत ने एक बार फिर पाकिस्तान को दिखाया आईना, उसके घर में ही सुनाई खरी-खोटी

भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किए और देश व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है

इंटरनेशनल डेस्कः भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किए और देश व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने शुक्रवार को लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) के एक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ”भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते।” उन्होंने कहा, ”हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं। हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका। पाकिस्तान ने ही ऐसा किया था।” कुमार ने कहा, ”हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं।”

नई दिल्ली के 2019 में जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। साथ ही इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, और इस बात पर जोर देता है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।

पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार 2020-21 में 32.92 करोड़ अमेरिकी डॉलर और 2019-20 में 83.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर का था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा पाकिस्तानियों को जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब यह संख्या अब बढ़ गई है।

कुमार ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तानियों को चिकित्सा और खेल वीजा जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कूटनीति पर्यटन, व्यापार और प्रौद्योगिकी से प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आयात ”हमेशा गलत नहीं होते हैं और इसके फायदे भी होते हैं।” गौरतलब है कि भारत इस समय चीन के साथ 120 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहा है, जिसमें व्यापार संतुलन चीन की ओर है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 58 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 52 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 58 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 52 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 45 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 31 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 50 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा