TEAM ASN. प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle ने 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज किया गया। अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर के हवाले से मल्टी-ऑर्गन फेलियर को मृत्यु का कारण बताया गया है।
महान संगीत यात्रा
Asha Bhosle भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाज़ों में से एक हैं। उन्होंने 14 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए हैं। उनके गाए लोकप्रिय गीतों में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने, और इन आंखों की मस्ती जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं। वे Lata Mangeshkar की छोटी बहन हैं और दोनों बहनों ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल 2026) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दुख प्रकट किया. PM Modi ने एक्स पर लिखा कि भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी गायिकाओं में से एक Asha Bhosle की खबर से गहरा दुख हुआ है. उनका संगीत सफर कई दशकों तक चला और इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति को और भी समृद्ध बनाया.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उनकी आवाज ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ. चाहे उनके भावुक गीत हों या जोश से भरे गाने, उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जो हमेशा याद रखा जाएगा. उनसे हुई मुलाकातों की यादें भी हमेशा दिल में बनी रहेंगी. इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, चाहने वालों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. आशा भोसले जी हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गाने हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे.
लता मंगेशकर और आशा भोसले की गायिकी का अंदाज अलग था। दोनों ने हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन अक्सर ही दोनों के बीच राइवरली की बात भी सामने आती थी। दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। आशा भोसले तो लता दीदी को अपना आइडल मानती थीं। लेकिन कम उम्र में ही आशा भोसले के कारण लता मंगेशकर का दिल दुखा था। दरअसल, आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्रेम विवाह कर लिया। गणपत राव आशा से 20 साल बड़े थे। इस रिश्ते को लता मंगेशकर और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया।
आशा भोसले और गणपत राव की शादी ज्यादा चली भी नहीं। 11 साल बाद आशा भोसले पति से अलग हो गई। गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए। पहले पति गणपत राव ने आशा भोसले को 2 बच्चों और प्रेग्नेंसी के हालत में घर से निकाल दिया। आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में कहा था, ‘पति का परिवार रूढ़िवादी था, वह एक सिंगिंग स्टार को स्वीकार नहीं कर सका। जब मैं अपने छोटे बेटे आनंद को जन्म देने वाली थी तो परिवार ने मायके वापस लौट जाने को कहा।’ पहली शादी टूटने के बाद आशा भाेसले की जिंदगी में फिर से प्यार की बहार आई। एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन और आशा भोसले की मुलाकात हुई। आरडी बर्मन ने ही आशा भोसले के सामने अपने प्यार का इजहार पहले किया था। वह आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से आशा भोसले ने 1980 में शादी की। लेकिन इनकी शादी की राह आसान नहीं थी।








