Aasha Bhosle : 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले की ‘थम गई आवाज’, मल्टी-ऑर्गन फेलियर



TEAM ASN. प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle ने 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज किया गया। अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर के हवाले से मल्टी-ऑर्गन फेलियर को मृत्यु का कारण बताया गया है।


महान संगीत यात्रा

Asha Bhosle भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाज़ों में से एक हैं। उन्होंने 14 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए हैं। उनके गाए लोकप्रिय गीतों में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने, और इन आंखों की मस्ती जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं। वे Lata Mangeshkar की छोटी बहन हैं और दोनों बहनों ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल 2026) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दुख प्रकट किया. PM Modi ने एक्स पर लिखा कि भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी गायिकाओं में से एक Asha Bhosle की खबर से गहरा दुख हुआ है. उनका संगीत सफर कई दशकों तक चला और इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति को और भी समृद्ध बनाया.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उनकी आवाज ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ. चाहे उनके भावुक गीत हों या जोश से भरे गाने, उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जो हमेशा याद रखा जाएगा. उनसे हुई मुलाकातों की यादें भी हमेशा दिल में बनी रहेंगी. इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, चाहने वालों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. आशा भोसले जी हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गाने हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे.

लता मंगेशकर और आशा भोसले की गायिकी का अंदाज अलग था। दोनों ने हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन अक्सर ही दोनों के बीच राइवरली की बात भी सामने आती थी। दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। आशा भोसले तो लता दीदी को अपना आइडल मानती थीं। लेकिन कम उम्र में ही आशा भोसले के कारण लता मंगेशकर का दिल दुखा था। दरअसल, आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्रेम विवाह कर लिया। गणपत राव आशा से 20 साल बड़े थे। इस रिश्ते को लता मंगेशकर और उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया।
आशा भोसले और गणपत राव की शादी ज्यादा चली भी नहीं। 11 साल बाद आशा भोसले पति से अलग हो गई। गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे हुए। पहले पति गणपत राव ने आशा भोसले को 2 बच्चों और प्रेग्नेंसी के हालत में घर से निकाल दिया। आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में कहा था, ‘पति का परिवार रूढ़िवादी था, वह एक सिंगिंग स्टार को स्वीकार नहीं कर सका। जब मैं अपने छोटे बेटे आनंद को जन्म देने वाली थी तो परिवार ने मायके वापस लौट जाने को कहा।’ पहली शादी टूटने के बाद आशा भाेसले की जिंदगी में फिर से प्यार की बहार आई। एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन और आशा भोसले की मुलाकात हुई। आरडी बर्मन ने ही आशा भोसले के सामने अपने प्यार का इजहार पहले किया था। वह आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से आशा भोसले ने 1980 में शादी की। लेकिन इनकी शादी की राह आसान नहीं थी।


Related Posts

MTDC : पर्यटन को MTDC की बड़ी सौगात, नागपुर में शिवसृष्टि, विदर्भ में कई पर्यटन परियोजनाएं प्रस्तावित

TEAM ASN. विदर्भ को महाराष्ट्र के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (MTDC) की ओर से कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम किया…

Read more

CJP PROTEST : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, ‘सुबह हो गई मामू’ के नारों से गूंजा धरनास्थल

TEAM ASN : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं में उत्साह का माहौल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

  • By Amit
  • August 12, 2026
  • 32 views
The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

  • By Amit
  • June 22, 2026
  • 41 views
नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

  • By Amit
  • June 8, 2026
  • 37 views
Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

  • By Amit
  • May 21, 2026
  • 25 views
मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

  • By Amit
  • April 14, 2026
  • 45 views
‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा